पूर्णिया (ANG INDIA NEWS) : पूर्णिया सदर विधायक विजय खेमका ने आज घर घर संपर्क कर जनता के नाम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की पाती और केन्द्र सरकार की एक साल की उपलब्धियों से सम्बंधित पत्रक को पहुँचाने के कार्यक्रम का शुभारम्भ किया |
सदर विधायक ने आज प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दुसरे कार्यकाल के एक वर्ष की उपलब्धियों पर जारी बुकलेट और प्रधानमंत्री द्वारा जनता को भेजे गये पत्र को घर घर जाकर बाँटने के अभियान की शुरुआत भाजपा बूथ, सप्तऋषि तथा कार्यकर्ता के साथ पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र के मधुबनी स्थित बूथ संख्या 11 एवं 12 से की | कोरोना संकट के बाद अपने अपने घरों एवं प्रतिष्ठान के आगे अपने विधायक से मुलाकात कर लोग भाव विभोर और काफी प्रशन्न हुए | इस मौके पर विधायक ने सबों का कुशल क्षेम जाना तथा स्थानीय समस्याओं से भी अवगत हुए | विधयक ने कहा पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र के 14 पंचायत तथा 46 नगर वार्डों के 298 बूथ स्तर पर इस अभियान को भाजपा के सप्तऋषि तथा कार्यकर्तागण 19 जून के भीतर पूरा कर लेंगे | शहर तथा ग्रामीण मंडल के भट्ठा बाजार, रानीपतरा बीरपुर तथा खुश्कीबाग में सदर विधायक विजय खेमका तथा जिला अध्यक्ष राकेश कुमार के अगुवाई में घर घर महासंपर्क अभियान की शुरुआत आज की गयी | आज के कार्यक्रम में भाजपा के जिला मंडल, शक्तिकेन्द्र बूथ तक के कार्यकर्ता की भागीदारी थी | इस मौके पर पार्टी के कई पदाधिकारी तथा मंडल अध्यक्षों के साथ साथ महिला मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पधाधिकारी भी उपस्थित थे |