पटना: 12 फरवरी को बिहार विधान सभा में प्रदेश की नई एनडीए सरकार का विश्वास मत होना है। इससे पहले बिहार भाजपा की ओर से 10 व 11 फरवरी को दिवसीय बोधगया में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है। इसमें पार्टी के सभी विधायक और विधान पार्षद शामिल होंगे। 12 फरवरी को विश्वास मत के दौरान भाजपा विधायक सीधे यहां पहुंचेंगे। राजनीतिक हलकों में इसे भाजपा विधायकों को एकजुट रखने का प्रयास बताया जा रहा है। हालांकि भाजपा ने इस तरह बात को सिरे से खारिज किया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि बजट सत्र के पहले हर साल विधायकों के लिए प्रशिक्षण शिविर लगता है।
इसमें विधायकों को बताया जाएगा कि सदन में जनहित के मुद्दे को कैसे उठाएं। साथ ही पार्टी की नीतियों का ख्याल रखने हुए सदन में अपनी बात मुखरता से उठाएं। शिविर को भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री नागेंद्र और प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया संबोधित करेंगे। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के अलावा मंत्री डॉ. प्रेम कुमार सहित अन्य वरिष्ठ नेता का भी संबोधन होगा। प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने वाले विधायकों और विधान पार्षदों के लिए बोधगया में होटल आदि बुक करा लिए गए हैं।
Tiny URL for this post: