सहरसा, अजय कुमार: भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर बैठक एवं अन्य कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा बूथ सशक्तिकरण अभियान कार्यक्रम गुरुवार को आयोजित किया गया। भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रिंकी कुमारी ने बताया कि महिला मोर्चा के द्वारा जिले में स्थापित सभी बूथों पर जाकर लोगों को लोकसभा में दिए गए राष्ट्रपति के अभिभाषण को सुना कर एवं पत्रक बांटकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विश्वास सब का प्रयास एवं सबका विकास के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। जिसके तहत भाजपा गरीबी मुक्त एवं मानवीय व्यवहार से युक्त दायित्वों को पूरा करने के लिए अग्रसर है।
महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रिंकी कुमारी के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा बुथ सशक्तिकरण अभियान जोरों पर चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी एवं महिला मोर्चा के सदस्य द्वारा सभी बूथो पर जाकर आम जनता को राष्ट्रपति के अभिभाषण की बातें लोगों को बता कर जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर , जिला महामंत्री कृष्ण झा, अरुण चौधरी, दिनेश प्रसाद, जिला मंत्री सिद्धार्थ सिंह सिंधू,जिला उपाध्यक्ष नविता पाठक, रंजू झा ,सुगामणी देवी, जशपाल कौर, इंद्रा झा ,सीमा झा एवं अन्य कार्यकर्ता गण मौजूद थे।