पूर्णिया: आज दिनांक 1अक्टूबर 2023 को स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम अंतर्गत एक घंटा स्वच्छता के लिए श्रमदान के तहत नेहरू युवा केंद्र, पूर्णिया एवं नगर निगम पूर्णिया के संयुक्त तत्वावधान में रंगभूमि मैदान डिजनीलैंड मेला कैम्पस एवं रंगभूमि चौंक में सघन रूप से स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में सत्य प्रकाश यादव, जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केन्द्र पूर्णिया, किशोर कुमार जायसवाल, सम्मानित सदस्य नेहरू युवा केन्द्र पूर्णिया, मुरली मनोहर भारती, लेखा एवं कार्यक्रम सहायक नेहरू युवा केन्द्र पूर्णिया,राजकुमार शर्मा, भाजपा लोकसभा विस्तारक, सत्यम सुंदरम , रुपेश कुमार,नगर निगम पूर्णिया के संयुक्त नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान को सफल बनाने में के पी यादव,चंदन कुमार, संतोष कुमार, मिथिलेश कुमार, सुमित गोस्वामी, शैलेश कुमार सभी स्वयंसेवक नेहरू युवा केन्द्र पूर्णिया एवं नगर निगम पूर्णिया के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा सफाई कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Tiny URL for this post: