पूर्णिया: आज रामनवमी शोभा यात्रा मधुबनी पूर्णिया के द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए नवनीत यादव उर्फ बंटी यादव संयोजक रामनवमी शोभा यात्रा, मधुबनी ने कहा की ऐतिहासिक रामनवमी शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं, धार्मिक संगठनों, जिला प्रशासन, नगर निगम कर्मी, विद्युत कर्मी, सभी सामाजिक संगठनों, राजनीतिक कार्यकर्ताओं, व्यवसायियों, माताओं एवं बहनों सहित पूर्णिया की तमाम जनता को धन्यवाद इस बार की शोभायात्रा सभी के सहयोग से ऐतिहासिक रही।
पूर्णिया के धरती जो हमेशा सौहार्दपूर्ण वातावरण में रहती है,उसी वातावरण में इस बार भी लाखों-लाख की संख्या में राम भक्त शामिल हुए। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में संरक्षक राम मनोहर सिंह, संग्रक्षक शम्भू केशरी, सह संयोजक बबलू सहाय, विवेकानंद उर्फ बबलू झा, अरुण राय सिंह, कुणाल किशोर, अनिल चौधरी, प्रवीण चौरसिया, कोषाध्यक्ष रतन केशरी, विवेक सिन्हा, सदस्य सुमन सौरभ, काजू सिंह, मनजीत प्रताप, बबलू केशरी, मनीष सिन्हा, राजा गुप्ता, अंकित धनराज, वसंत सिंह, बमबम केशरी सहित कई रामभक्त उपस्थित थे।
Tiny URL for this post: