सहरसा, अजय कुमार: जिले के सोनवर्षा राज प्रखंड क्षेत्र में प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा रविवार को सोनवर्षा स्थित कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र नारायण सिंह व प्रदेश डेलीगेट तारणी ऋषिदेव के मौजूदगी में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। वार्ता के दौरान अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि देश में भाजपा की सरकार द्वारा संविधान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के साथ सिर्फ कांग्रेस ही नहीं बल्कि पुरा देश खड़ा है, अगर राहुल गांधी 22 अप्रैल के बाद जेल जाते है तो पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जेल जाने को तैयार है।राहुल गांधी का एक ही दोष है कि उन्होंने प्रधानमंत्री से पुछा था कि अडानी की कंपनी में 20 हजार करोड़ रुपये कहां से आया?राहुल गांधी ने 4 हजार किलोमीटर पदयात्रा कर करोड़ों भारतीयों से मिलकर ये साबित कर दिया है वो नायक नहीं जननायक है।
ऐसे में वो किसी खास जाति को कैसे निशाना बना सकते है।ये कुछ केंद्र की सरकार द्वारा देश में व्याप्त मंहगाई, बेरोजगारी, तथा नफरत के फैले माहौल जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए किया जा रहा है।प्रेस वार्ता के दौरान संजय कुमार सिंह, युवा विधानसभा अध्यक्ष कृत्यानंद ऋषिदेव, बिरेन ऋषिदेव, सुरज ऋषिदेव, नवल किशोर झा, विक्की सिंह, अशोक कुमार झा, सागर सादा समैत अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।
Tiny URL for this post: