सहरसा, अजय कुमार: केंद्र की मोदी सरकार की क्रूर तानाशाही और कमज़ोर होते लोकतंत्र के खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक आज उठाने वाले विपक्ष के नेता राहुल गाँधी की सदस्यता समाप्त करने के विरोध में जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा मशाल जुलूस निकालकर मोदी सरकार का विरोध प्रदर्शन किया। मशाल जुलूस खत्म होने के उपरांत कांग्रेस के वरीय नेता डॉ तारानंद सादा ने कहा जिस प्रकार से लोकतंत्र को समाप्त किया जा रहा है। उससे आमलोग भी दुखी है। इसलिए हम कांग्रेसजनों ने तय किया है कि सड़को पे शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते हुए आम लोगों के बीच पहुँचकर तानाशाह सरकार के खिलाफ लोकतंत्र को बचाने की मुहिम चलाएंगे। मोदी सरकार राहुल को ‘डिसक्वालिफाई’ तो कर सकती है। मगर ‘अडानी’ के घोटाले पर सवालों से नहीं बच सकती। जवाब देने ही होंगे क्योंकि हर सवाल राष्ट्रहित से जुड़ा हुआ है। इसलिये जो पार्टी भ्रष्टाचार को खत्म करने के वादे पर सरकार में आई थी।वो दिनदहाड़े लूट और भ्रष्टाचार का नया रिकॉर्ड बना रही है।देश का प्रधानमंत्री 140 करोड़ नागरिकों के प्रति अपने कर्तव्यों को भुलाकर अपने कुछ मित्रों को बचाने में पूरी ताकत से लग गये है। विपक्षी दल जब जनता के खून-पसीने की कमाई को लूटने वाले अडानी, नीरव मोदी, मेहुल चौकसी के खिलाफ आवाज उठाते हैं। तो पूरी सरकार और उसकी मशीनरी खुलकर विपक्ष की आवाज को बंद कराने लगती है। यह किसी भी लोकतांत्रिक देश के लिए जितना शर्मनाक है। उससे अधिक खतरनाक।
क्या देश की जनता को यह जानने का हक नहीं है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अडानी का क्या रिश्ता है।शेल कंपनियों द्वारा अडानी समूह में लगाया गया 20,000 करोड़ किसका है।एलआईसी,एसबीआई और ईपीएफओ एवं कई सरकारी संस्थानों की पूंजी अडानी को क्यों सौंपी जा रही है।घोटालों के खुलासे के बाद भी जनता के रिटायरमेंट का पैसा अडानी की कंपनियों में क्यों निवेश किया जा रहा है। संसद को म्यूट करके लोकतंत्र को म्यूट करने की कोशिश में है।जांच और जवाब के नाम से घबराने वाली अपनी पोल खुलने के डर से किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार है। इस अवसर पर वरीय कांग्रेसी राम सागर पांडेय ,जिला उपाध्यक्ष कुमार हीरा प्रभाकर ,अजय कुमार कुशवाहा ,पंकज कुमार सिंह, सत्यनारायण चौपाल ,विरन्द्र पासवान ,सुदीप कुमार सुमन, आशा देवी,बद्री प्रसाद यादव ,मनोज कुमार मिश्र ,अशीष कुमार, मो ग्यासउद्दीन, बैजनाथ झा ,विमल कान्त झा, गुंजेश्वर सिंह, तारनी ऋषिदेव, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, संजय कुमार सिंह, भारत झा, कुंदन मुखिया, गौतम सागर, प्रशांत कुमार यादव,नवीन शंकर झा, डा फिरोज, मनोज नेता, उगन झा, राजेश कुमार भगत, सोनू कुमार झा, ब्रजकिशोर झा, अनिल मिस्त्री, रेखा झा, पंकज यादव मनीष कुमार ,नन्दन कुमार ,बाबुल सिंह ,मो मंजूर ,दिपक कुमार साहू ,मो0 निजामुद्दीन ,दिवाकांत झा सहित अन्य मौजूद थे।
Tiny URL for this post: