पूर्णिया: दिनांक 25/03/2023 को ज़िला कांग्रेस कमिटी के लोगो ने पूर्णिया के आर एन साव चौक पर राहुल गाँधी जी के साथ हुए घटना को लेकर कांग्रेसियों ने गुस्से के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया, कांग्रेसियों मे आक्रोश इतना था की मोदी सरकार के खिलाफ पुर जोर जम कर नारा लगाया। इस बाबत कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष इंदु सिन्हा ने कहा की जिस तरह राहुल गांधी की सदस्यता रद्द कर दी गई है जो की बहुत ही दुखद है। हमारे देश में ‘चोर को चोर’ कहना अपराध है। यहां चोर और लुटेरे खुले घूम रहे हैं, देश छोड़ कर भाग रहें है, बैंको का हजारों करोड़ रुपया को डूबा कर भी उन्हें मोदी सरकार सजा नहीं दिलवा पा रही है, किन्तु यहाँ बिना कुछ कहे राहुल गांधी को सजा दे दी गई है। वही ज़िला कांग्रेस प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा की जिस प्रकार से बीते दो दिनों से भाजपा के लोगो ने सयंत्र किया है वो बहुत ही निचले दर्जे की मानसिकता को दर्शाता है, आखिर इतनी हड़बड़ी किस बात की थी जो पहले दो साल की जेल और अगले दिन बिना अपर कोर्ट मे गए संसद के सदस्यता को रद्द कर दिया गया। कांग्रेस युवा अध्यक्ष शेख सद्दाम ने कहा की हमारे देश में ‘चोर को चोर’ कहना अपराध है। यहां चोर और लुटेरे खुले घूम रहे हैं, देश छोड़ कर भाग रहें है, बैंको का हजारों करोड़ रुपया को डूबा कर भी उन्हें मोदी सरकार सजा नहीं दिलवा पा रही है, किन्तु यहाँ बिना कुछ कहे राहुल गांधी को सजा दे दी गई है।
हाथ से हाथ जोड़ो के पूर्णिया प्रभारी तौकीर आलम ने कहा की आज देश बहुत कठिन दौर से गुज़र रहा है, राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करना एक कायराना हरकत और एक डरी हुई सरकार की निशानी है। देश के अंदर जो चल रहा है, वो बहुत ही खतरनाक है, वे अब मनमानी पर उतर आये है तानाशाही पर उतर आये है। वही ज़िला ज़िला उपाध्यक्ष मनीष सिंह ने कहा की राहुल गाँधी जी का सदस्यता रद्द होना सीधे तौर पर लोकतंत्र की हत्या है। पूरा सरकारी तंत्र इस समय दबाव में है। यह तानाशाही के खात्मे की शुरुआत है। यह अब लड़ाई को सही दिशा देने का समय आ गया है। इस कार्यक्रम मे ज़िला अध्यक्ष इंदु सिन्हा, जिप उपाध्यक्ष नीरज सिंह उर्फ़ छोटू सिंह, ज़िला उपाध्यक्ष दिनकर स्नेही जी, उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता एजाज अहमद, ज़िला उपाध्यक्ष मनीष सिंह, प्रखंड अध्यक्ष अफ़रोज़ अंसारी, युवा अध्यक्ष शेख सद्दाम, सेवा दल अध्यक्ष करण यादव, नीरज यादव, उदय कान्त झा, बारी जी, रिंकू यादव, जैवर्धन सिंह, मो मारूफ हुसैन, विक्टर आलम, एस एम झा, ललन साह, योगेंद्र विश्वास उर्फ़ पूरन दास, श्याम कुमार यादव, रविन्द्र साह, सतीश साह, अखलेश जी, सहनवाज शरीफ, सुफियान आलम, अजमेर करीम, अनुभव सिंह, असफाक आलम, जियाउल हक़ एवं सैकड़ो कांग्रेसियों ने आर एन साव चौक को जाम कर पुतला दहन किया।