सहरसा, अजय कुमार: राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित पटुआहा मुखिया मुकेश कुमार झा को सहरसा जिला कांग्रेस कमिटी का अध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर कांग्रेसजनों ने प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह सहित वरीय नेताओं को धन्यवाद ज्ञापित कर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को बधाई दिया है। प्रदेश प्रतिनिधि और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ तारा नन्द सादा ने बधाई देकर कहा कि मुकेश युवा,कर्मठ और पार्टी चलाने का वर्षो का अनुभव है। इन्होने कम उम्र में हीं अपनी छवि के बदौलत चार-चार बार विभिन्न जाति धर्मों के पंचायत का प्रतिनिधित्व कर राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है।राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे और युवा नेता राहुल गांधी पार्टी में युवाओं को जबाबदेही देना चाहते हैं। ताकि नफरत की खेती करने वालों का सामना कांग्रेस कर सके। जिससे देश में भाई चारा और आपसी सदभाव बना रहे।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को जिला कांग्रेस प्रभारी कुमार हीरा प्रभाकर, पूर्व युवा अध्यक्ष केशर कुमार सिंह, प्रदेश प्रतिनिधि राम सागर पाण्डेय, मो नईम उद्दीन, विमल कांत झा,तारणी ऋषि देव,मजनू हैदर केश, जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र, सज्जन शर्मा,बद्री प्रसाद यादव,नरेश चंद अकेला फौजी,सुरेंद्र नारायण सिंह,वरिष्ठ कोंग्रेसी गुनेश्वर प्रसाद सिंह,संजय कुमार सिंह,इंटक अध्यक्ष सत्य नारायण चौपाल, प्रो अशोक झा,मो गयासुद्दीन खां, महिला जिलाध्यक्ष रेखा झा, प्रतिभा चौधरी,सोनबरसा प्रखंड प्रमुख कांग्रेसी नेता शिवेंद्र नारायण सिंह,भरत झा,दीवाकांत गिरि,कहरा प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, प्रशांत कुमार यादव, मो नज़मूल होदा, प्रो इम्तियाज़ अंजुम, नवीन शंकर झा , मो गफ्फार, बीरेंद्र पासवान, गजेंद्र प्रसाद यादव, नाथेस्वर यादव, मो फिरोज, अनिल मिस्त्री,युवा कांग्रेस अध्यक्ष और अधिवक्ता -नीरज कुमार निराला,युवा प्रदेश सचिव सुदीप कुमार सुमन, एन एस यू आई के मनीष कुमार,युवा कांग्रेस के मृणाल कामेश, मो सरफ़राज़ अहमद, दीपक कुमार साहू, बैजनाथ झा,गौरी शंकर सिंह, मो अख्तर खान, दिलीप कुमार चौबे, बाबुल कुमार सिंह मिडिया सेल के अध्यक्ष आशीष कुमार आदि ने भी शुभकामनायें दी है।वही नवनियुक्त अध्यक्ष नें प्रदेश नेताओ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए ईमानदारी पूर्वक कार्य करने का संकल्प जताया।ज्ञात हो कि निवर्तमान जिलाध्यक्ष अध्यक्ष विद्यानंद मिश्र के निधनोपरांत श्री झा को जिलाध्यक्ष का दायित्व सौपा गया है।