पूर्णिया: दिनांक 31 मार्च 2023 को ज़िला कांग्रेस कार्यालय पूर्णिया एक प्रेस कांफ्रेस की गई, जिसमे ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष इंदु सिन्हा जी, ज़िला प्रभारी तौकीर आलम, ज़िला कांग्रेस प्रवक्ता एजाज अहमद ने अपने अपने वक़्व्य दिए जिसमे कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष श्रीमती इंदु सिन्हा ने कहा की एक शहीद के बेटे पर बार बार ये हमला क्यो? जिस इंदिरा गांधी ने देश के लिए जान दे दी उसके पोते पर इतने वार क्यों? क्योंकि उन्होंने आपके भ्रष्टाचार और मिलीभगत पर आवाज उठा दी। क्योंकि उन्होंने गौतम अडानी को 20000 करोड़ रुपये कहाँ से मिले क्योंकि उन्हो ने ये पूछ लिया। कि नीरव मोदी और मेहल चौकसी देश के 142000 करोड़ लेकर कैसे भाग गया। किसने उसकी मदद कीए भ्रष्टाचार के आवाज उठा रहे व्यक्ति पर पूरी सत्ता का हमला क्यों? एक बीमार मां की देखभाल कर रहे बेटे को 12-12 घंटे के लिए हफ्तों हफ्तों के लिए के नाम पर अत्याचार क्यो? विपक्ष के नेता का क्या काम है। जनता की आवाज उठाना। जनता की आवाज महात्मा गांधी, पं नेहरू, सुभाष बोस, सरदार पटेल मौलाना आजाद ने उठाई। अंग्रेज उन्हें इसकी सजा देते थे। आज वही काम मोदी जी कर रहे हैं। जनता की आवाज उठाने पर भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए राहुल गांधी को सजा दे रहे हैं। वही ज़िला प्रभारी तौकीर आलम ने कहा की राहुल जी जब से राजनीति में हैं किसानों की आवाज उठाते हैं, भूमि अधिग्रहण कानून लाए। किसान की रक्षा हुई। जब मोदी जी ने भूमि अधिग्रहण कानून खत्म करने की कोशिश की उसके खिलाफ राहुल गांधी जी खड़े हो गए और ऐसा करने से रोका। कौन है इसे देश का किसान वह ओबीसी हैं। दलित है, सवर्ण समाज का है, राहुल जी उनके लिए लड़े। अब मोदी इसकी सजा देंगे ? मोदी जी किसानों के खिलाफ तीन काले कानून लाए राहुल जी संसद में सड़क पर किसानों के साथ खड़े हुए। अब मोदी इसकी सजा देंगे ?
भारत का नौजवान जो बेरोजगारी की मार झेल रहा है। ऐसा एक दिन नहीं जाता जब नौजवानों के रोजगार और भविष्य की बात राहुल जी नहीं उठाते। राजनीति के अंदर उनकी सबसे बड़ी चिंता देश के युवा की है। उनकी आवाज वो हर मंच से उठाते हैं। अब मोदी इसकी सजा देंगे ? आर टी आई अध्यक्ष नीरज यादव जी ने कहा की नोटबंदी के घोटाले ने गरीब को छोटे व्यापारी को भयंकर नुकसान किया। मोदी की गलत लाखों दुकानदारों का करोड़ों छोटे छोटे व्यापारियों का धंधा चौपट कर दिया। आम जनता के लिए कितनी महंगाई कर दी। आटा, नमक, दूध तेल, खाने पीने का सामान घर की चीजें गैस पेट्रोल डीजल महंगा कर दिया। राहुल जी रोज इसके खिलाफ बोलते हैं। रोज छोटे व्यापारियोंए छोटे दुकानदारों का दर्द उठाते हैं। गलत को गलत कहते हैं। अब मोदी इसकी सजा देंगे । ज़िला कांग्रेस प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा की चाहे महिला आरक्षण का मामला होए महिलाओं के अधिकार की बात हो कहीं पर भी देश की महिलाओं के साथ अन्याय अत्याचार होता है राहुल गांधी उनके लिए न्याय के लिए देश की बेटी की गरिमा के लिए एक सगे भाई की तरह खड़े हो जाते हैं। बहनों के भाई की तरह उनकी रक्षा के लिए खड़े हो जाते हैं। अब मोदी इसकी सजा देंगे? अब मोदी एक भाई को भाई होने का फर्ज निभाने की सजा देंगे ?
इससे बड़ा देशभक्ति का क्या काम है। गरीबों की आवाज उठाना किसानों की आवाज उठाना युवाओं के भविष्य के लिए बोलनाफ व्यापारियों और दुकानदारों की दिक्कत को देश के सामने रखना भ महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करना इससे बड़ा देशभक्ति का क्या काम है अब मोदी इसकी सजा देंगे? देश देख रहा है। जनता की अदालत सबसे बड़ी है। वहां सबका घमंड और अहंकार टूट जाता है। संसद में राहुल राहुल जी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई। मोदी जी अब बौखलाकर बदला ले रहे हैं। ज़िला उपाध्यक्ष श्री दिनकर स्नेही ने कहा की देश का संपूर्ण विपक्ष आज मोदी की तानाशाही का विरोध कर रहा है। विपक्ष के एक एक दल से मेरा निवेदन है ये बीजेपी और मोदी जी लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। लोकतंत्र बचेगा तभी देश बचेगा। हमें लोकतंत्र को बचाने के लिएए भारत में भ्रष्टाचार और लूट को रोकने के लिए आगे आना होगा ए एक साथ आना होगा। इस कार्यक्रम मे ज़िला अध्यक्ष श्रीमती इंदु सिन्हा जी, ज़िला प्रभारी तौकीर आलम, ज़िला उपाध्यक्ष दिनकर स्नेही, ज़िला कांग्रेस उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता एजाज अहमद, नीरज यादव, प्रोफेसर उदय कान्त झा, डाक्टर मारूफ आलम, माझारुल बारी, ललन साह, पवन साह एवं कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहें।