पूर्णिया : पूर्णिया के बनमनखी नगर परिषद के मुख्य पार्षद संजना देवी के परिजनों पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है। घटना जानकीनगर थाना क्षेत्र के कारी मंडल टोला का है। अपराधियों ने शुक्रवार देर रात भोज खाकर खाकर घर लौट रहे मुख्य पार्षद के दो भाई को गोली मारी दी। जिससे संतोष यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। बीच बचाव के दौरान घायल बब्लू यादव के पिता को भी चोटें आई है। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां बब्लू यादव की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक की पहचान अनिल यादव के पुत्र संतोष यादव (25) के रूप में हुई है। मृतक संतोष रिश्ते में बनमनखी नगर परिषद के मुख्य पार्षद संजना देवी के चचेरे भाई हैं, जबकि गोलीबारी में घायल दूसरा युवक बब्लू यादव (26) मुख्य पार्षद के सगे भाई हैं। घटना के संबंध में मृतक के छोटे चाचा बालकृष्ण यादव ने बताया कि शुक्रवार रात 8 बजे जानकी नगर से अपने दोस्त के घर से श्राद्ध का भोज खाकर घर लौट रहे थे। इस दौरान बटन यादव, पवन यादव, नवीन यादव और पंकज यादव ने उन्हें घेरकर गाली-गलौज और हाथापाई करने लगे। दोनों ने ये बात घर वालों को बताई। जिसके 1 घंटे बाद रात 9 बजे के करीब बड़े-बुजुर्ग उन्हें समझाने गए। देखते ही देखते इस कहासुनी ने खूनी रूप ले लिया।
लाठी -डंडे और लोहे के रॉड से हमलोगों पर हमला कर दिया। इस दौरान पवन यादव और पंकज यादव ने पिस्टल निकाल संतोष यादव और बब्लू यादव को गोली मार दी। जिससे संतोष की मौके पर ही मौत हो गई। देखते ही देखते चारों ओर चीख पुकार मच गई। आनन -फानन में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बब्लू की हालत नाजुक बनी हुई है। वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा है। मृतक के चाचा ने बताया है कि दबंग बटन यादव और पवन यादव का गांव के ही लव नारायण यादव से जमीन का विवाद चल रहा था। उनलोगों का ऐसा मानना था कि हमलोग इस विवाद में लव नारायण के पक्ष में खड़े हैं। इसी को लेकर पहले भी कहासुनी हुई थी। मगर तब मामला सुलझ गया था, लेकिन शुक्रवार रात को बात बिगड़ गई। जानकी नगर थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को अपने कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम के भेज दिया है। गोलीकांड में शामिल आरोपियों कि गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
![अपराधियों ने मुख्य पार्षद के दो भाई को मारी गोली, एक की मौके पर ही मौत Criminals shot two brothers of Chief Councilor, one died on the spot](http://angindianews.com/wp-content/uploads/2023/09/untitled_1694851061.webp)
Tiny URL for this post: