बारहों महीने साइकिलिंग चलाकर किया मिशाल कायम
पूर्णिया/नंदकिशोर: विश्व आज के दौर में पर्यावरण के बदलते माहौल को देख रहा है तथा संतुलन और असंतुलन की चर्चा परिचर्चा किसी न किसी संगठन या मंच पर होती रहती है। चाहे वह देश हो अथवा विदेश, शिक्षा जगत हो अथवा वैज्ञानिकों की टोली। पर्यावरण को संतुलित करना आज के दौर में उतना ही जरूरी है, जितना अपने आपको तथा अपने संपूर्ण परिवार को संतुलित करना। पर्यावरण किसी खास व्यक्ति या किसी खास परिवार को प्रभावित नहीं कर रहा बल्कि संपूर्ण विश्व को प्रभावित कर रहा है और इससे विश्व के लोग चिंतित भी हैं। 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस है और इस अवसर पर पूर्णिया साइकलिंग एसोसिएशन के लोग साइकिल चलाकर लोगों के बीच संदेश देंगे कि साइकिल चलाना पर्यावरण संतुलन के लिए कितना महत्वपूर्ण है। हालांकि पूर्णिया साइकलिंग एसोसिएशन सालों भर लगातार, निरंतर चाहे स्वास्थ्य दिवस हो अथवा पर्यावरण दिवस या फिर कैंसर दिवस या खेल दिवस। सभी दिन पूर्णिया के साइकिलिस्ट सड़कों पर उतर कर साइकिल चलाने का संदेश देते हैं और साइकिल चलाकर कहते हैं कि हम साइकिल चलाएं। अपने स्वास्थ्य तथा पर्यावरण की रक्षा करें। पूर्णिया साइकलिंग एसोसिएशन बिहार की पहली ऐसी संस्था है जो कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है साइकिल को चला कर पर्यावरण के लिए संदेश देकर। जब से पूर्णिया में साइकलिंग एसोसिएशन ने अपना वजूद हासिल किया तब से आज तक लगातार साइकिलिस्टों की संख्या पूर्णिया में बढ़ती जा रही है।
![विश्व पर्यावरण दिवस पर पूर्णिया के साइकिलिस्ट देंगे संदेश Cyclist of Purnia will give message on World Environment Day](http://angindianews.com/wp-content/uploads/2023/06/IMG-20230604-WA0018-e1685887457170-1024x707.jpg)
वर्षों से लगातार 12 महीने पूर्णिया के साइकिल लिस्ट साइकिल चलाकर लाखों किलोमीटर साइकिल चला चुके हैं। इनके लिए हर दिन पर्यावरण को बचाने का संकल्प रहता है। अच्छे स्वास्थ्य की भूख रहती है तो साइकिल चलाने के लिए जागरूक करने का संदेश भी रहता है। बूढ़े- बुजुर्ग हो या जवान लड़के हो या लड़कियां अधिकतर लोगों को सुबह या शाम में साइकिल चलाते हुए केवल इस ख्याल से कि हमें साइकिल चलाना चाहिए देखे जा सकते हैं। वैसे तो अधिकतर लोग किसी न किसी रूप में साइकिल का उपयोग करते हैं जो पर्यावरण के लिए काफी महत्वपूर्ण है। पूर्णिया साइकिल एसोसिएशन के सभी जागरूक सदस्यों ने पूर्णिया के लोगों से अपील की है कि पर्यावरण दिवस पर एक बेहतरीन संदेश देने के लिए साइकिल लेकर सड़कों पर निकले और लोगों में यह जागरूकता फैलाएं की साइकिल हमारे स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए कितना आवश्यक है।
![विश्व पर्यावरण दिवस पर पूर्णिया के साइकिलिस्ट देंगे संदेश Cyclist of Purnia will give message on World Environment Day](http://angindianews.com/wp-content/uploads/2023/06/IMG-20230604-WA0017-1024x461.jpg)
Tiny URL for this post: