सहरसा, अजय कुमार: जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के भटौनी पंचायत में गुरुवार को राम कथा यज्ञ के बाद निकाली गई झांकी को एक टोले से गुजरने के दौरान टोले में हुई मौत को लेकर एक पक्ष के कुछ लोगों द्वारा झांकी रोक दिए जाने के बाद दोनों पक्षों में बहस हो गई। जिसके बाद आक्रोशित दुसरे पक्ष के लोगों ने भटौनी मध्य विद्यालय के समीप एनएच को जाम कर प्रदर्शन किया। हालांकि जाम की सूचना पर पुलिस जाम स्थल पहुंच जाम कर रहे लोगों पर हल्का फुल्का बल प्रयोग करते जाम कर रहे लोगों को तितर बितर करते हुए जाम हटा दिया। हालांकि घटना को लेकर दोनों पक्षों में तनाव व्याप्त हो गया। हालांकि एसडीओ अनीषा सिंह, डीएसपी इम्तियाज अहमद, थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार सहित पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंचे मामले को शांत कराया।
![झांकी के दौरान हुई बहस, एनएच जाम कर किया प्रदर्शन Debate during the tableau, protested by jamming NH](http://angindianews.com/wp-content/uploads/2023/03/IMG-20230331-WA0002.jpg)
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार भटौनी पंचायत के तुलसियाही गांव में 9 दिवसीय राम कथा का आयोजन किया गया था। गुरूवार को यज्ञ समाप्ति उपरांत ग्रामीणों ने श्रीराम, सीता लक्षमण एवं हनुमान की आकर्षक झांकी निकाली गई। जो विभिन्न रास्तों से होते हुए पुनः तुलसियाही की ओर जा रही थी। इसी दौरान प्राथमिक मकतब भटौनी के समीप कुछ लोगों ने टोले से जा रही झांकी को यह कहते हुए रोक दिया कि टोले में एक मौत हो गई है और जनाजा निकलेगा। इस ओर से झांकी नहीं जाएगी। इसी बात को लेकर वहां दोनों पक्षों में हल्की नोंकझोंक हो गई। वहीं झांकी निकाल रहे लोगों ने वापस आ मध्य विद्यालय भटौनी के समीप सड़क जाम कर झांकी रोके जाने का विरोध करते हुए प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करना शुरू कर दिया।
![झांकी के दौरान हुई बहस, एनएच जाम कर किया प्रदर्शन Debate during the tableau, protested by jamming NH](http://angindianews.com/wp-content/uploads/2023/03/IMG-20230331-WA0004-1024x766.jpg)
Tiny URL for this post: