पूर्णिया: सांसद संतोष कुशवाहा के नई दिल्ली स्थित सरकारी आवास 17, विंडसर प्लेस पर शुक्रवार की देर शाम सांसद श्री कुशवाहा द्वारा रात्रि भोज का आयोजन किया गया। इस भोज में बिहार के मुख्यमंत्री सह जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के अलावा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद ललन सिंह, जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता के सी त्यागी, जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी, अशोक चौधरी, श्रवण कुमार, संजय झा, जमा खान, रत्नेश सदा, शीला मंडल, कांहकशा प्रवीण, रामनाथ ठाकुर, बीमा भारती, जेडीयू के सभी लोक सभा एवम् राज्य सभा सांसद और बिहार सरकार के सभी मंत्री, सभी राज्य के प्रदेश अध्यक्ष और डेलीगेटस के अलावा पूर्णिया के कई राजनीतिक चेहरे मौजूद रहे। इस भोज का आयोजन जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक में नई दिल्ली पहुंचे सदस्यों के सम्मान में आयोजित किया गया था। इस भोज में कार्यकरिणी और परिषद के 400 से अधिक अतिथि शामिल हुए।
सांसद संतोष कुशवाहा के आवास पर पहुचने पर मुख्यमंत्री श्री कुमार का श्री कुशवाहा ने बुके के साथ गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इसके अलावा भी कई वरीय नेताओं का स्वागत श्री कुशवाहा ने किया। सभी अतिथियों ने रात्रि भोज के साथ-साथ राजनीतिक मसले पर भी चर्चा किया। सांसद श्री कुशवाहा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर श्री कुमार को बधाई दी। सांसद श्री कुशवाहा ने कहा कि तीसरी बार हमारे अभिभावक नीतीश कुमार राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं जो प्रसन्नता की बात है। उनके नेतृत्व में पार्टी आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी यह तय है। कहा कि यह सौभाग्य और संयोग की बात है कि इस मौके पर जो भोज आयोजित हुआ उसकी मेजवानी का मुझे अवसर मिला।
Tiny URL for this post: