पूर्णिया : रविवार को विश्व हिन्दू परिषद् का आयाम मातृ शक्ति, दुर्गावाहिनी की साप्ताहिक बैठक रामबाग हनुमान मंदिर प्रांगण के प्रांगण में नगर संयोजिका रानी कुमारी एवं रामबाग संयोजिका निर्चना कुमारी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। दुर्गा वाहिनी की निर्चना कुमारी ने दुर्गा वाहिनी की बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि आज दिन लव जिहाद की घटनाएं बढ़ती जा रही है। संगठित एवं सुनियोजित तरीके से हिन्दू बालिकाओं को प्रेमजाल में फंसाकर धर्मांतरण कराया जाता है,देह व्यापार मंडियों में बेच दिया जाता है। लड़के लोग अपना नाम, पता, धर्म, छुपाकर, हिन्दू नाम रखकर,माथे पर तिलक लगाकर,हाथ में कलाबा बांधकर,गले में देवता का लाकेट, रुद्राक्ष धारण कर स्कूल, कालेज, इंस्टीट्यूट, आदि जगहों पर नाबालिग हिंदू लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर उसके जीवन को नरक बना देता है। हम दुर्गा वाहिनी बहनों एवं माताओं को लव जिहाद के प्रति जागरूक करेंगे।
लव जिहाद में पड़ने वाली लड़की के साथ विभत्विस घटनाएं हो रही है। संगठन विस्तार करते हुए अधिक से अधिक युवतियों को , माताओं को संगठन से जोड़ना है, जागरूक करना है। सोसल मीडिया से दूर रहने का भी सलाह दिया जाएगा। मां बहनों को संस्कारित किया जाएगा। सोसल मीडिया लव जिहाद का प्रमुख कारण है। इससे दूर रहने का सलाह दिया जाएगा।आज के बैठक में दुर्गा वाहिनी की निर्चना कुमारी, आरती चौधरी, रिंकी कुमारी,सोनी कुमारी, खुशबू कुमारी, अमृता कुमारी,सीनू कुमारी, लक्ष्मी कुमारी मातृ शक्ति की कृष्णा देवी,पुनम देवी,राखी भारती, नेहा भारती,जया देवी,माला देवी, रिंकी देवी, वीणा देवी, कुन्ती देवी मौजूद रही।
Tiny URL for this post: