सहरसा,अजय कुमार : प्रदेश डेलीगेट कांग्रेस विमलकांत झा ने शनिवार को पार्टी के प्राथमिक सदस्यता सहित सभी पदों से त्यागपत्र दिया। उन्होंने इसको लेकर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह को पत्र प्रेषित किया है।जिसमे विगत आठ वर्षो तक कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के लिए निष्ठापूर्वक अपने दायित्व का बखूबी निर्वहन किया।भेजे पत्र में श्री झा ने कहा कि किसी भी विधा या क्षेत्र में अनुभव का अत्यधिक महत्व होता है।
कांग्रेस पार्टी में उन्हें सक्रिय राजनीति का अनुभव प्राप्त हुआ।इसके लिए कांग्रेस के वरीय नेताओ के प्रति आभार व्यक्त करते है।उन्होंने ईमानदारी से पार्टी के लिए काम किया।उन्होंने कांग्रेस पार्टी का डिजिटल सदस्य बनाने का सुझाव देते हुए सबसे अधिक सदस्य को पार्टी से जोड़ा जो आनरिकार्ड है।कांग्रेस में स।रहते हुए वे सदैव चुनाव से पूर्व चुनावी गठबंधन के विरोध करते रहे हैं।लेकिन कांग्रेस पार्टी बिहार में बंधन के बगैर चुनाव में नहीं रहना चाहती है एवं गठबंधन में ही चुनाव लड़ेगी।उन्होंने महसूस हुआ कि उन्हें अपनी सैद्धांतिक निष्ठा, राजनीतिक कौशल एवं क्षमता के साथ काम करने का अवसर प्राप्त नहीं हो रहा है।
जिसको लेकर वे तत्काल प्रभाव से कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता के साथ सभी पदों से इस्तीफा दिया है।उन्होंनें कहा कि कांग्रेस की कोई रीति नीति नही है।वही जातिवाद को बढाबा देने वाली पार्टी से तालमेल कांग्रेस को ही ले डूबेगी।
Tiny URL for this post: