पूर्णिया: बेगूसराय में 22 से 24 मई तक आयोजित कैलाश सिंह स्मृति राज्य जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में पूर्णियाँ के खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीत कर जिले का मान सम्मान पुरे राज्य में ऊंचा करने का काम किया हैँ। जिला सचिव व कोच अमर कांत झा ने बताया की मरंगा के सत्यम यादव ने 41 किलो ग्राम भार वर्ग में फाइनल में सहरसा को हरा कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया, राहुल साह ने 44 किलो ग्राम भार वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया। इस ख़ुशी के मौक़े पर पूर्णियाँ जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष नियाज़ अहमद कोसाध्यक्ष अभिषेक यादव व सभी अभिभावकों ने आशीर्वाद दे कर पहलवानों का हौसलाफजाई किया हैँ।