सहरसा, अजय कुमार: अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर जिला राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक ने अपने सभी यूनियन सदस्य के साथ पंडित राजेंद्र मिश्र कांग्रेस भवन कचहरी ढाला सहरसा मे मजदूर दिवस मनाया। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान,लोकतंत्र , समाजवाद, धर्मनिरपेक्षता, सहित श्रमिकों के हितों की रक्षा का संकल्प लिया।दुनिया के मजदूरों एक हो के जयघोष के साथ सभा भवन में कार्यक्रम की शुरुआत की गई। अपने अध्यक्षीय भाषण में इंटक जिला अध्यक्ष सत्यनारायण चौपाल ने कहा कि जिस श्रमिक ने देश की सर्वोच्च भवन संसद के निर्माण के साथ विश्व के गगनचुंबी इमारतों से लेकर जहाज बनाया है। इसीलिए अब समय आ गया है कि 2024 में अपने वोट के चोट से इस मजदूर विरोधी सरकार को भी बेदखल करने करे। सभा को मुख्य अतिथि पूर्व अध्यक्ष एवं जिले के प्रखर अधिवक्ता वीरेंद्र झा अनीश ने संबोधित करते हुए कहा कि देश में मजदूरों के लिए जितनी भी कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। सभी योजनाएं कांग्रेस सरकार की देन है। कांग्रेस की सरकार ने मजदूरों के हितों में 39 श्रम कानूनों का निर्माण किया था। जिसे मोदी सरकार ने खत्म करके मालिक पक्षी 4 लेबर कोड बिल संसद में पास करवाया। जिसका एक प्रस्ताव 8 घंटे काम के बदले 12 घंटे मजदूरों से मालिक चाहे तो काम करवा सकता है। महंगाई बढ़ी इसीलिए मजदूर वर्गों में खासा गुस्सा है। जिसका खामियाजा के रूप में 2024 में मोदी सरकार का जाना तय है।
सभा को संबोधित करते हुए कंस्ट्रक्शन लेबर यूनियन महिला की अध्यक्षा आशा देवी ने कहा की देश दुनिया की परिस्थिति बदल रही है। महिलाएं देश संभालने से लेकर हवाई जहाज ,रेल सहित देश की सीमा पर दुश्मनों से मोर्चा ले रही है इसीलिए महिलाओं को भी बराबरी के साथ-साथ लिंग भेद को समाप्त कर समान काम का समान वेतन मिले । सभा को पूर्व लोकसभा अध्यक्ष रामशरण कुमार यादव, जद यू के प्रदेश सचिव प्रेमलाल सादा, पूर्व प्रदेश सचिव गौतम सागर, फूड एंड एलाइड वर्कर्स यूनियन के गनौरी शर्मा, 102 एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन के दिलीप कुमार, सफाई कर्मचारी यूनियन के पप्पू मल्लिक, जिला कांग्रेस पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव सहित वरिष्ठ कांग्रेसी विमल कांत झा ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम में 102 एंबुलेंस के दुर्गेश पांडे ,राजेश कुमार ,राम कुमार राय उर्फ बाबा ,राज किशोर राय ,फूड एलाइड वर्कर्स यूनियन के प्रमोद शर्मा, रामानंद राय, डोमी पासवान, कंस्ट्रक्शन लेबर यूनियन के बुद्धन शर्मा,विजय प्रसाद यादव ,सुशील पासवान मोहम्मद समसुल ,प्रकाश यादव ,राजेश ठाकुर ,गमगम देवी तारा देवी ,पिंकी देवी ,सुकनी देवी, रिंकू देवी सुनीता देवी ,कंचन देवी ,कविता देवी, बनारसी शर्मा सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।
Tiny URL for this post: