बिहार: बिहार मे पिछले 4-5 दिनों से अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है। तेज पछुआ की वजह से पटना सहित 25 शहरों के न्यूनतम तापमान में काफी कमी आई है। जिसकी वजह से सुबह और शाम में ठंड बढ़ गई है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान में गिरावट औरंगाबाद में दर्ज की गई, जहां रविवार की अपेक्षा सोमवार को 5.6 डिग्री पारा नीचे आया। डेहरी में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, धूप निकलने से राजधानी पटना सहित कुछ शहरों का अधिकतम तापमान तेजी से ऊपर आया है।
सबसे न्यूनतम तापमान कैमूर में 7.4 डिग्री दर्ज किया गया। 17 शहरों के अधिकतम तापमान में भी कमी आई है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह और शाम में भी ठंड में बढ़ोतरी होगी। इस हफ्ते कुछ जगहों पर शीत दिवस के हालात बन सकते हैं। अधिकतर जिलों में कोहरा कम हुआ है। गया का न्यूनतम पारा 8.6 डिग्री, औरंगाबाद 8.4, डेहरी 8.5 डिग्री, बक्सर 7.4 डिग्री, मोतिहारी 9.5 डिग्री, सबौर का 8.8 डिग्री रहा।
Tiny URL for this post: