बरारी के पूर्व विधायक विभाष चौधरी ने किसान छेदी प्रसाद यादव को एक सच्चे अन्नदाता बताया
पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: कटिहार जिला के पोठिया ओपी क्षेत्र के स्थानीय गांव के दिवंगत प्रतिष्ठित अन्नदाता छेदी प्रसाद यादव की बरसी पर नामचीन लोगों, बुद्धिजीवियों, जनप्रतिनिधियों ने उनके घर पर पहूंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने उन्हें एक सच्चा अन्नदाता एवं सामाजिक कार्यकर्त्ता कहा। मौके पर श्रद्धांजलि देते बरारी क्षेत्र के पूर्व विधायक विभाषचंद्र चौधरी ने कहा कि दिवंगत छेदी प्रसाद यादव एक सच्चे सामाजिक कार्यकर्त्ता एवं अन्नदाता थे। वे जबतक रहे, तबतक किसानों, पीडितों में हमेशा ही जोश भरते रहे। हमेशा ही लोगों की सेवा में लगे रहे। उनकी कमी हमेशा लोगों को खलती रहेगी।

कहा जाता है कि भगवान भी अच्छे व्यक्ति को जल्द बुला लेते हैं। इस अवसर पर जदयू जिलाध्यक्ष रोशन मंडल, प्रमुख अनुकंपा कुमारी, जदयू के वरिष्ठ नेता मनोज मंडल, मुखिया राजकुमार भारती, मुखिया राजीव मंडल, पूर्व प्रमुख प्रकाश मंडल, प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुमार पप्पू, समाजसेवी सुनील शर्मा, उनके एकलौते पुत्र सह प्रखंड नगर पंचायत शिक्षक संघ अध्यक्ष संतोष कुमार यादव, उनकी पुत्रवधु दैनिक जागरण समेली की पत्रकार पूनम यादव सहित सैकडो की संख्या में स्थानीय लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
