सहरसा, अजय कुमार: भारत स्काउट और गाइड सहरसा द्वारा मनोहर उच्च विद्यालय के प्रांगण में रविवार को निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्दघाटन मनोहर उच्च विद्यालय के प्राध्यापक संजय कुमार झा, स्काउट और गाइड के जिला सचिव शम्भु प्रसाद यादव, स्काउटर आनंद कुमार झा, राज किशोर गुप्ता, ध्रुव कुमार वर्मा, मुकेश कुमार, अरुण कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के संचालक स्काउटर आनंद कुमार झा ने आये हुऐ सभी प्रखंड के स्काउट और गाइड को संबोधित कर सभी का रजिस्ट्रेशन करवाया। निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिता में सहरसा जिला के विभिन्न जगहों से 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
संजय कुमार झा ने सभी बच्चों को शुभ कामनाएँ देकर जिला सचिव स्काउट और गाइड के बारे मे विस्तृत जानकारी दी।निबंध में प्रथम स्थान पर रजिया प्रवीन, दूसरे स्थान पर आयुष राज, तीसरे स्थान पर अनामिका, पेंटिंग में प्रथम स्थान पर निधि कुमारी, दूसरे स्थान पर पल्लवी कुमारी, तीसरे स्थान पर माही कुमारी रही। मोके पर अफरोज सर, विनोद सर, मायानंद सर, सर्वेश सर, प्रमोद सर,निधि कुमारी,रामा कुमारी, मिथिलेश कुमार, शशि कुमार आदि मौजूद थे।