- ऐसा लगा जलियावाला बाग कांड दुहराई जा रही हो, हरओर भाजपाईयों पर लाठियां बरस रही थीं, कार्यकर्त्ता जान बचाकर भाग रहे थे
- उनके साथी भगदड में बेहोश होकर गिर पडे, उन्हें उठाने तथा सुरक्षित स्थान तक पहूंचाने के दौरान उनपर भी लाठियां बरसीं
पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: पटना में भाजपा कार्यकर्त्ताओं पर हुई बरर्बरतापूर्वक कार्रवाई महसूस कर उनकी आज भी रूह कांप उठती है। एकबार तो ऐसा लगा था कि जलियावालाबाग वाली कहावत चरितार्थ किया जा रहा है। उक्त बातें टीकापट्टी मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार साह ने पटना की भाजपा के विधानसभा घेराव के दौरान हुई कार्रवाई का आंखों देखी दर्द सुनाते हुए कहा। उन्होंने कहा कि वेलोग यहां से लगभग 20 भाजपा कार्यकर्त्ता के साथ पटना विधानसभा के घेराव में गए थे। सबकुछ शांतिपूर्ण चल रहा था। अचानक कार्यकर्त्ताओं पर लाठियां बरसाई जाने लगी। जिधर भागें, उधर लाठियां ही लाठियां बरसाई जा रही थीं। उनका जत्था अपनी जान बचाकर भागने लगे। इसी बीच उनका साथी सह हरनाहा गांव के बुजूर्ग कार्यकर्त्ता सच्चिदानंद मंडल भागते-भागते इस भयानक दृश्य देखकर बेहोश होकर गिर पडे।
उन्हें वेलोग किसी प्रकार उठाकर एक घर में पनाह लेने भागे, इसी बीच उनपर लाठियां बरसाई जाने लगी, परंतु तबतक वे अपने बेहोश साथी को लेकर घर में छिपने में कामयाब हो गए। घर के भीतर सभी थर-थर कांप रहे थे। मूंह से बोल नहीं फूट रहे थे। ऐसा महसूस कर रहे थे कि जिस प्रकार जलियावाला बाग में अंग्रेजों ने चारोओर से निहत्थों पर गोलियां बरसाई थी, ठीक उसी तरह चारोओर से यहां की पुलिस उन्हें घेरकर लाठियां बरसाने लगी थी। वेलोग ना जाने कितने प्रदर्शन में गए, परंतु ऐसा कभी ना देखा, ना भुगता है। वे समझ नहीं पाए कि किस लोकतंत्र में जी रहे हैं, जहां के शासक अपनों पर ही लाठियां बरसा रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि दोषी व्यकितयों को चिन्हित कर कार्रवाई करे, ताकि आगे से ऐसी बर्रबर कार्रवाई नहीं हो।
![पटना की घटना महसूस कर आज भी रूह कांप उठती है: मंडल अध्यक्ष अरविंद साह Feeling the incident of Patna, the soul still trembles: Mandal President Arvind Sah](http://angindianews.com/wp-content/uploads/2023/07/WhatsApp-Image-2023-07-14-at-4.09.51-PM-1024x760.jpeg)
Tiny URL for this post: