सहरसा, अजय कुमार: अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के कार्यालय में सोमवार को जिला मंत्री शरद कुमार द्वारा शहीद मजदूरों के याद मे झंडोत्तोलन किया गया। साथ वर्तमान में कर्मचारियों मजदूरों की चिरलंबित माँगो के समर्थन में नारेबाज़ी किया गया।महासंघ के जिला मंत्री श्री कुमार ने कहा वर्ष 1886 मे अमेरिका के शिकागो शहर मे सामन्तवादी ताकतों खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले मजदूरों पर गोलियां चलाई गई। जिसमें कई मजदूर मेहनतकश शहीद हो गए। उनके कपड़ें खून से लाल हो गए तब से लाल झंडे को संघर्ष विरोध का प्रतीक माना गया है। उसी दिन से दुनिया के मजदूरों एक हो का नारा लगाया गया। देश भर मे आज श्रम कानूनों को तोड़ने मरोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। केन्द्रीय कर्मचारी, राज्य सरकार के कर्मचारी, सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारी सभी प्रकार के ठेका संविदा के कर्मचारी एकजुट होकर सरकार के कर्मचारी विरोधी नीतियों श्रम कानूनों मे हो रहे बदलाव के खिलाफ लड़ाई लड़ेगी।सरकार अविलंब पुरे देश में पुरानी पेंशन बहाल करें। सभी प्रकार के ठेका संविदा कर्मियों की सेवा नियमित करें।बिहार सरकार के सभी कार्यालयों में वर्ग तीन चार के कर्मचारियों के पद प्रोन्नति की सुविधा कार्यहित मे बहाल करें।राज्य के कमाण्ड कर्मचारियों को राज्य कर्मी का दर्जा देने के साथ सभी सुविधाएं बहाल करे।
सरकारी क्षेत्रों में नीजिकरण पर रोक लगाऐ।सरकारी सम्पत्तियों को बेचना बंद करने की मांग की गई। इस अवसर पर महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह, सहायक जिला मंत्री रत्नेश , सुरेश यादव, महासंघ के संरक्षक बलराम पासवान समाहरणालय संघ के रमन कुमार मंत्री समरेंद्र सिंह , श्यामलकिशोर, सुरज ,कुणाल राय , बमबम झा , देवकृष्ण झा ,राजस्व कर्मचारी संघ के मंत्री धर्मेंद्र कूमार यादव, पंचायत सचिव संघ के सत्यनारायण यादव, स्वास्थ्य संघ से सावन कर्ण, सुकुमार चौधरी,धर्मेंद्र ,अभिषेक कुमार,पंकज झा ,कुमार प्रियांशु सिंह ,संजय मोहंती, पंकज मंडल, पवन किशोर,सिंकी कुमारी, शिक्षा अनुसचिवीय संघ से श्री ललित नारायण मिश्र, राजेश नन्दन झा, अमरनाथ चौबे, अजय, कृष्ण कुमार ,शशिशेखर सिंह , पी एच डी संघ से बच्चा सिंह , गोविंद झा,उदय नारायण सिंह ,कृषि विभाग से प्रितम, हर्षवर्धन ,कृषि सलाहकार संघ के अध्यक्ष अनिरुद्ध पटेल, सचिव अजय कुमार झा, पंचायत रोजगार सेवक संघ के अजित कुमार सिंह , सिंचाई एवं काडा संघ से अमित भारद्वाज, खगेस सिंह, रतन झा, संजय ,उमेश ,दयानंद कुमार , मनोहर प्रसाद सिंह, मनीष कुमार झा, सदानंद राय ,चन्देश्वरी, ,सुरेंद्र इत्यादि कर्मचारियों ने मजदूर दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन कार्यक्रम में भाग लिया।
Tiny URL for this post: