पूर्णिया, शम्भू कुमार रॉय: पूर्णिया जिला के बायसी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बायसी नगर निगम पंचायत के दुर्गा मंदिर बायसी प्रांगण में प्राण प्रतिष्ठा एवं 1008 शतचंडी महा यज्ञ श्रीमद् भागवत कथा मा भवानी सेवा न्यास समिति बायसी की ओर से 10 फ़रवरी को श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी शुरूआत शनिवार 10 फरवरी से श्रीमद भागवत कथा का कार्यक्रम 18 फरवरी तक चलेगी। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने कलश शोभा यात्रा में भाग लिया बायसी दुर्गा मंदिर से चलकर परवान नदी तक हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं जल भरकर पुणे कथा स्थल गाजे बाजे के साथ बायसी मंदिर पहुंचे एवं हवन पूर्णाहुति एवं महाप्रसाद वितरण के साथ की समाप्ति हुवी।
![श्री श्री १००८ श्री शतचंडी महायज्ञ देवी देव प्राण प्रतिष्ठा एवम श्री मद भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ को लेकर निकाली भव्य कलश शोभा यात्रा Grand Kalash Shobha Yatra taken out for Shri Shri 1008 Shri Shatchandi Mahayagya Devi Dev Pran Pratishtha and Shri Mad Bhagwat Katha Gyan Mahayagya.](http://angindianews.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20240210-WA0008-300x225.jpg)
कथा वाचन के लिए मुख्य रूप से वृंदावन के प्रसिद्ध कथा वाचीका देवी प्रतिमा जी पधारें है, और साथ में काशी से भी अंतरराष्ट्रीय यज्ञाचार्य हरीबंधु जी महाराज और कई काशी से महाराज पहुंचे हुए हैं। कथा प्रारंभ प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से होगी। श्रीमद् भागवत कथा समिति के अध्यक्ष ने बताया कि भागवत कथा की तैयारी आज से शुरू कर दी गई है। भागवत कथा सुनने के लिए दुर दराज से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं आएंगे, जिसको ठहरने के लिए यहां भव्य पंडाल बनाया गया है, और उनके लिए उत्म भोजन, खान पान, विश्राम की भी व्यवस्था पंडाल के अंदर किया जा रहा गया है। भूमि पूजन पंडित काशी के द्वारा किया गया। इस मौके पर श्रीमद् भागवत कथा समिति के प्रशांत कोन, निशु कोन, दुसानकर मीनू निशा, वीना देवी, पिंकी कुमारी, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि कुर्बान अली कालू दस सत्यनारायण यादव सोनू झा एवं मां भवानी सेवा नियास बायसी शामिल है।
Tiny URL for this post: