पूर्णिया, अमित कुमार: रामनवमी पर्व को लेकर बालाजी सेवा संघ पूर्णिया द्वारा भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में पूर्णिया मांगे एयरपोर्ट, पूर्णिया मांगे गौसला, की मांग तेज दिखी। प्रभात फेरी में श्रीराम की झांकियां निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में राम भक्त प्रभात फेरी में शामिल दिखे। प्रभात फेरी में मेयर विभा कुमारी, जदयू नेता जितेंद्र यादव स्थानीय वार्ड पार्षद बालाजी सेवा संघ के अध्यक्ष एवं समस्त कार्यकर्त्ता मौजूद थे। प्रभात फेरी में लड़कियों ने भी बुलेट पर सवार होकर जय श्री राम के नारे लगाते हुए नजर आए। प्रभात फेरी गुलाबबाग से निकलकर खुश्की बाग, सिटी, हरदा रोड होते हुए पुनः राममोहनी चौक पहुंची।