पूर्णिया: ग्रीन पूर्णिया के संस्थापक डॉक्टर ए के गुप्ता को वैशाखी के अवसर पर गुरुद्वारा कमेटी के द्वारा अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। साथ ही साथ रविंद्र कुमार साह एवं सपना सिन्हा को भी जोरा घर मैं सेवा देने के लिए अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। वैशाखी के अवसर पर ग्रीन पूर्णिया के सदस्यों के द्वारा गुरुद्वारा में विभिन्न प्रकार की सुविधाएं एवं सेवाएं दी गई जैसे जोरा घर का सेवा जहां पर जूते एवं चप्पल की रखवाली करना, पार्किंग की व्यवस्था करना, पानी, जूस, एवं ठंडे का व्यवस्था करना, साथ ही साथ हजारों की तादाद में आए श्रद्धालुओं को लंगर खिलाना। इन सब को देखते हुए गुरुद्वारा कमेटी ने सभी सदस्यों को दिल से धन्यवाद दिए और साथ ही साथ डॉक्टर ए के गुप्ता को एवं रविंद्र कुमार साह और सपना सिन्हा को अंग वस्त्र देकर के सम्मानित किए।
सेवा में ग्रीन पूर्णिया की ओर से सरवन कुमार जेजानी, मनोहर दास, रविंद्र ममोहन मेहता, पंकज नायक, नीलम अग्रवाल, आलोक लोहिया, एजाज़ अहमद, संजीव सोनी, जावेद आलम, इरफान कामिल संजीव कुमार, संजय कुमार, हेना सईद, प्रियंका कुवर, कंचन गुप्ता, कुमारी पूजा, अपर्णा सिन्हा, अंकिता कुमारी, सोनी कुमारी, खुशी कुमारी, नीलू कुमारी, रूबी कुमारी, राजकुमार मेहता, राहुल कुमार बिट्टू कुमार उपस्थित थे।
