पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: लोजपा के पूर्व आलमनगर विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी चंदन सिंह को लोजपा (रामविलास) का प्रदेश सचिव बनाए जाने पर यहां के लोगों में काफी खुशियां व्याप्त है। सभी शुभचिंतकों ने इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी को धन्यवाद तथा शंकर सिंह को बधाई दी है। यह बता दें कि लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने रूपौली के तथा आलमनगर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व लोजपा प्रत्याशी चंदन सिंह की पार्टी के प्रति समर्पित भावना को देखते हुए, उन्हें प्रदेश सचिव के पद पर नवाजा है। इस बात की खबर जैसे ही क्षेत्र में फैली, वैसे ही यहां के लोगों में काफी खुशियां व्याप्त हो गई।
मौके पर लोजपा के सभी कार्यकर्त्ताओं ने खुशियां व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने एक सच्चे एवं इमानदार व्यक्ति को प्रदेश सचिव का पद देकर पार्टी को मजबूती प्रदान की है। चंदन सिंह हमेशा ही पार्टी के हित में कार्य करते रहे हैं तथा उन्हीं के कारण लोजपा आलमनगर में अपना परचम लहरा रही है। मौके पर चंदन सिंह ने कहा कि पार्टी उनपर भरोसा की है, वे हमेशा ही पार्टी को उंचाईयों पर ले जाने का प्रयास करेंगे।
Tiny URL for this post: