पूर्णिया: वरीय अधिवक्ता स्व० मो० नाजिम को दी गई भाव-भीनी श्रद्धांजलि। उनका निधन 15 फरवरी 2024 को संध्या 07.00 बजे हृदयगती रुकने से हो गया। परंपरा के अनुसार 16 फरवरी को उनके प्रति शोक-संवेदना व्यक्त करते हुए जिला अधिवक्ता संघ के तमाम अधिवक्ताओं ने अपने-आप को न्यायिक कार्यों से अलग रखा। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अवधेश तिवारी की अध्यक्षता में दिन के 01:30 बजे संघ के प्रशाल में एक शोक-सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर संघ के प्रभारी सचिव सुमन जी प्रकाश एवं अन्य अधिवक्ता गण उपस्थित थे। इस मौके पर संघ के अध्यक्ष अवधेश तिवारी। स्व० मो० नाजिम के बारे में जानकारी देते हुए संघ के अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने वर्ष 1973 में पूर्णिया जिला अधिवक्ता संघ की सदस्यता ग्रहण की थी। नाजिम साहब को 14 फरवरी को विधि व्यवसाय में 50 वर्ष पूर्ण करने के उपलक्ष में उन्हें सम्मानित किया गया था। 15 फरवरी को उन्होंने न्यायालय में प्रतिदिन के तरह कामकाज भी किया। न्यायालय से घर जाने के बाद एकाएक संध्या 7:00 बजे लगभग 84 वर्ष की अवस्था में उनका स्वर्गवास हो गया। वे हर दिल अजीज नेक इंसान थे। उनका आकस्मिक निधन अधिवक्ता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। वे अपने पीछे विधवा पत्नी शजदा खातुन व 3 पुत्र एवं 2 पुत्री छोड़ गए हैं। उनकी सभी संतानें शादी-सुदा हैं एवम सुखमय जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उधर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायिक कक्ष में भी संध्या 04.00 बजे एक संयुक्त शोक-सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में न्यायिक पदाधिकारी और अधिवक्ता गण शामिल हुए तथा 2 मिनट का मौन रखकर स्व० मो० नाजिम के आत्मा की शांति हेतु श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।