पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: पत्रम् पुष्पम् फलम् तोयम् के हृदय उदगार के साथ श्रीभगवान के श्री चरणों में भिखना गांव के इस धर्मधरा पर समर्पित हूं। उक्त बातें प्रखंड के भिखना गांव में आयोजित श्रीश्री 1008 महाविष्णुयज्ञ में श्रीभगवान के श्रीचरणों में शीश नवाते हुए कही। इस आयोजन में पहूंचने पर सबसे पहले उन्होंने अतिथियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर सभी संतों का आशीर्वाद लिया। यह बता दें कि भिखना गांव में 11 फवरी से 19 फरवरी तक श्रीश्री1008 महाविष्णुयज्ञ का शुभारंभ हो गया है। इसमें 13 फरवरी से 19 फरवरी तक श्रीभागवत कथा का आयोजन होने जा रहा है। इसके लिए वृंदावन से आए कथावाचक राष्ट्रीय संत स्वामी इंद्रदेव सरस्वतीजी महाराज यहां पधारे हुए हैं। मौके पर श्रीभागवत कथा के शुभारंभ पर पूर्व सांसद उदय सिंह ने कहा कि उन्हें इस धर्मधरा पर कथावाचक राष्ट्रीय संत स्वामी इंद्रदेव सरस्वतीजी महाराज के श्रीमुख से श्रीभागवत कथा के षुभारंभ के अवसर के साक्षी होने का मौका मिला।
यह शुभ संयोग श्रीविष्णुजी की कृपा से ही मुझे प्राप्त हुआ। आज से सात माह पूर्व जुलाई 2023 में उन्हें इस शुभ महायज्ञ की सूचना मिली थी, तब उन्हें यह पता नहीं था कि वे भी इस महायज्ञ में सहभागी बनेंगे। पत्रम् पुष्पम् फलम् तोयम्प के हृदय उदगार के साथ श्रीभगवान के श्री चरणों में इस धर्मधरा पर समर्पित हूं। भिखना आकर वे आज धन्य हो गए। उन्होंने समस्त ग्रामीणों, क्षेत्रवासियों एवं आयोजकों का दिल से आभार व्यक्त करते हुए, उनके प्रति ईश्वरीय वंदन एवं नमन किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक शंकर सिंह, लोजपा के वरिष्ठ नेता सह आलमनगर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक उम्मीदवार चंदन सिंह, पवन सिंह, युवराज मंडल सहित अनेक वरिष्ठ लोग उपस्थित थे।
Tiny URL for this post: