सहरसा, अजय कुमार: शहर के डीबी रोड स्थित रेनबो रिसोर्ट में रविवाार की देर शाम आईएमए कोशी तथा एएसआई के संयुक्त तत्वावधान में बेसिक एंड एडवांस लेप्रोस्कोपिक वर्कशाप का उद्घाटन समारोह सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 150 से अधिक चिकित्सक मौजूद रहे।इस अवसर पर सिविल सर्जन के के मधुप,डां विजय शंकर, डां सुजीत बेहेरा,डां अशोक कुमार सिंह, डां कल्याणी सिंह, डां जितेन्द्र प्रसाद सिंह,डां अविनाश कर्ण द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन केके मधुप ने कहा कि आई एम ए के द्वारा जिले वासियों को अत्याधुनिक तकनीक की जानकारी उपलब्ध कराया जाना हर्ष का विषय है। इसके लिए मैं आयोजित संस्था एवं तीनों जिलों की सहयोगी को साधुवाद देता हूं। साथ ही सिविल सर्जन ने कहा कि जिस प्रकार लेप्रोस्कोपिक विधि की नई तकनीकी की जानकारी लोगों को दी गई है।उसी प्रकार अन्य विधाओं में भी शिविर लगाकर इसकी जानकारी अवश्य दी जानी चाहिए। ताकि पीड़ित मानवता की सेवा संभव हो सके। उन्होंने कहा कि किसी स्पेशलिटी या फैकेल्टी को नई तकनीक तकनीकी जानकारी देनी चाहिए। इस मौके पर सिविल सर्जन ने डॉ सुजीत बेहरा एवं डॉक्टर शिशिर कुमार को पाग चादर एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। डॉ कल्याण सिंह ने कहा कि आई एम ए के द्वारा इस तरह की वृहद कार्यक्रम करने के लिए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि आज के समय में लेप्रोस्कोपिक विधि आवश्यक है। वही गाइनों के क्षेत्र में लेप्रोस्कोपिक विधि बहुत ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के ऊपर बहुत कामकाज का अधिक बोझ रहता है। इसीलिए वह गंभीर रूप से बीमार बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। डॉ जितेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि आज का दिन कोसी क्षेत्र के लिए बहुत ही ऐतिहासिक एवं गौरवशाली दिन है। यहां से पीड़ित रोगी का अत्याधुनिक सुविधा मिल पाएगा। उन्होंने कहा कि आई एम ए के बैनर चले आयोजित इस वर्कशॉप के माध्यम से मुफ्त इलाज किया गया इसके लिए डॉक्टर विजय शंकर धन्यवाद के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने जिस प्रकार पीड़ित मानवता की सेवा की है।
वह आई एम ए के सिद्धांतों के अनुरूप कार्य किया गया है। साथ ही लोगों को जनहित में काम करने की संदेश दिए गए हैं। वहीं डॉ अशोक सिंह ने कहा कि सुर्या अस्पताल में जो अत्याधुनिक उपकरण द्वारा लेप्रोस्कोपिक विधि से ऑपरेशन किया जाना सबसे बड़ी उपलब्धि है। साथ ही उन्होंने सुर्या अस्पताल में लेप्रोस्कोपिक विधि ऑपरेशन का ट्रेनिंग सेंटर खोले जाने का स्वागत किया। वही कार्यक्रम की सफलता में सभी लोगों की सराहना की गई वही कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति सचिव डॉ विजय शंकर ने धन्यवाद ज्ञापन किया। तत्पश्चात डॉक्टरों के सम्मान में पंजाब से आए मशहूर सिंगर ज्योतिका टांगरी के द्वारा एक से एक बढ़कर गीतों की प्रस्तुति की गई। साथ ही कलाकारों द्वारा डॉक्टरों के त्याग सेवा समर्पण के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी गई। ज्ञात हो कि सुर्या अस्पताल में लेप्रोस्कोपिक विधि से 15 रोगियो का नि:शुल्क आपरेशन किया गया। एक दिवसीय निशुल्क ऑपरेशन शिविर में बच्चा दानी निकालने का लेप्रोस्कोपी विधि द्वारा ऑपरेशन, बच्चेदानी की गांठ को चीरा रहित ऑपरेशन,गोल ब्लैडर, अपेंडिक्स, हर्निया पुरुष एवं महिला दोनों का ऑपरेशन निशुल्क किया गया। इस अवसर पर डॉ गोपाल शरण सिंह, डॉ अजय कुमार सिंह, डॉ रंजीत कुमार सिंह,डॉ आरके रवि, डॉ एस के आजाद, डॉ रजनी रंजन, डॉ अभिषेक कुणाल, डॉ परवेज आलम, डॉ अमित कुमार विमल,डॉ एच एस ठाकुर,डॉ रविंद्र कुमार किंटू ,डॉ दिलीप कुमार सिंह, डॉ ओपी अमान,डॉ आलोक निरंजन, डॉ मोहम्मद तारीक,डॉ हिना फारुकी, डॉ वरुण कुमार,डॉ रामचंद्र कुमार,डॉ मोती वर्मा, डॉ पूनम सिंह,डॉ कल्याणी सिंह, डॉ संगीता ठाकुर, डॉ आर मोहन ,डॉ पी टुटी, डॉ सारिका अमन, डॉ कोमल गुप्ता, डॉ अमृता आनंद, डॉ विनीता शर्मा, डॉ विभा रानी, डॉ नेहा सिंह, डॉ नेहा, डॉक्टर वीनस डॉ दिव्या शुभम,डॉ नायडू, डॉ नीलम वर्मा, डॉ रागनी भूषण, डॉ रश्मि भारती, डॉ अंजना भगत,डॉ अनीता, डॉ प्रभा वर्मा, डॉ शशि वाला, डॉ अर्चना स्नेहा, डॉ आलिया प्रवीण, डॉ सीमा झा, डॉ विभा झा, डॉ निशा,डां सिलेन्द्र सहित अन्य मौजूद थे।
![बेसिक एंड एडवांस लेप्रोस्कोपिक वर्कशाप का उद्घाटन समारोह सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन Inauguration ceremony cum cultural program of Basic and Advanced Laparoscopic Workshop organized](http://angindianews.com/wp-content/uploads/2023/05/IMG-20230508-WA0001-1024x576.jpg)
Tiny URL for this post: