सहरसा, अजय कुमार: एमएलटी कॉलेज के प्राक परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र में नामांकित छात्र-छात्राओं का सत्रारंभ कार्यक्रम गुरुवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित कर प्राक परीक्षा परीक्षण केंद्र निदेशक सह प्रधानाचार्य प्रो डॉ पवन कुमार ने कहा छात्र ही किसी शिक्षण संस्थान की शोभा होते हैं। नामांकित छात्र प्रतिदिन कक्षा में सम्मिलित होकर पढ़ाई का लाभ उठाएं। राज्य सरकार द्वारा संचालित इस संस्थान में छात्र छात्राओं को प्रतियोगिता परीक्षा तैयारी के लिए निशुल्क शिक्षा दिया जाता है। उन्होंने कहा छात्रों का मूल कार्य पढ़ाई है। जितना जरूरत हो मोबाइल का उतना ही उपयोग करें। बाकी समय मोबाइल से दूरी बनाए रखने में ही भलाई है। उन्होंने कहा अच्छे मित्र और अच्छी पुस्तक का चयन करें। पढ़ाई का जुनून पैदा होने पर ही छात्र सफल हो सकते हैं। डॉ.अजय कुमार सिंह ने कहा आर्थिक दृष्टि से कमजोर बच्चों को निशुल्क शिक्षा देकर प्रतियोगिता परीक्षा में सफल होने का लाभ मिलता है।
संस्थान में पढ़ चुके अब तक 131 बच्चे विभिन्न जगहों पर सरकारी सेवा में कार्य कर रहे हैं। 2017 ई से संस्थान अनवरत छात्र छात्राओं को निःशुल्क शिक्षा प्रदान कर रहा है। प्रो सुधांशु शेखर ने कहा शिक्षक पढ़ाई का एक रास्ता है जो बच्चों को सही माहौल में मंजिल तक पहुंचाने का कार्य करता है। उन्होंने कहा छात्र विगत वर्ष में पूछे गए प्रश्नों को निश्चित रूप से हल करें। वह आपके लिए बहुत ही सहायक सिद्ध होगा। कार्यक्रम का संचालन प्रधान सहायक कृष्ण देव राम द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सुप्रिया सिन्हा, चन्द्र शेखर अधिकारी, सुधांशु शेखर, संजय झा, डॉ नृपेंद्र कुमार नंदन, अवधेश झा, अशोक कुमार, सौरभ कुमार सिंह, रूपम सिन्हा, नंदिनी कुमारी, अंशु सिंह आदि उपस्थित थे।
Tiny URL for this post: