सहरसा, अजय कुमार: जिले के सलखुआ थाना के माठा मोड़ पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। थानाध्यक्ष गुड्डू कुमार स्वयं थाना के पुलिस पदाधिकारी एसआई संतोष कुमार, कअनि शंकर चौधरी सहित अन्य बल के साथ माठा मोड़ मुख्य मार्ग पर कई घण्टों तक सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। जिससे वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। जांच के क्रम में जिन वाहन चालकों को बिना हेलमेट के गाड़ी चलाते हुए पकड़ा गया उसे सख्त हिदायत दी गयी। इस दौरान मुख्य मार्ग से गुजर रहे दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों को जांच के लिए रोककर वाहनों के हेलमेट, कागजात, डिक्की, लाइसेंस आदि की सघनता से जांच की।
थानाध्यक्ष ने बिना हेलमेट चालक को सख्त हिदायत देते याताायात का पाठ भी पढ़ाया। सघन वाहन जांच को देख बिना कागजात वाहन चालक दूर से ही बाइक लेकर उल्टे पाँव लौटते नजर आये। इस बाबत थानाध्यक्ष गुड्डू कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में लगातार शांति व्यवस्था कायम करने को लेकर वाहन जांच अभियान चलाया जाता रहा है। वहीं आज पुलिस कप्तान के निर्देशानुसार विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है जो निरंतर जारी रहेगा।
Tiny URL for this post: