पूर्णिया: यह अंतरिम बजट वर्ष 2047 के विकसित भारत की मजबूत नीव की गारंटी देता है।यह आर्थिक उन्नति,समृद्धि और खुशहाली का 25 वर्षों का रोड मैप है।यह अंतरिम बजट युवा,महिला,गरीबों और किसानों के सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है।उक्त बातें सांसद संतोष कुशवाहा ने अंतरिम बजट 2024 पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही है।
सांसद श्री कुशवाहा ने कहा कि इस अंतरिम बजट में किसानों का खास ख्याल रखा गया है।1,64,000 करोड़ यूरिया सब्सिडी पर खर्च होंगे तो 11391 करोड़ रु सिचाई पर खर्च होंगे।इसी तरह 05 साल में 02 करोड़ लोगों को मकान उपलब्ध कराया जाएगा।मनरेगा पर 86000 करोड़ खर्च होंगे जिससे गरीब ही लाभान्वित होंगे।वहीं 10 साल में एयरपोर्ट की संख्या दोगुनी होने का लक्ष्य विकसित भारत की आधारशिला ही होगी।श्री कुशवाहा ने कहा कि कुल मिलाकर न्याय के साथ विकास के साथ -साथ यह अंतरिम बजट सबका साथ सबका विकास के संकल्प को पूरा करता है।