सहरसा, अजय कुमार: जिले के सोनवर्षा अंचल घाट मुसहरी पड़रिया में एक महादलित संजीव सादा की 12 वर्षीय पुत्री रेशमी कुमारी का दबंग किसान तोतो साह एवं उनके लड़का राजेश साह द्वारा उनके खेत में घास काटने एवं मकई भुट्टा तोड़ने के इल्ज़ाम में मार कर हत्या कर देने की बावत माकपा जिला कमिटी सहरसा की एक जांच टीम जिला सचिव रणधीर यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को घाट मुसहरी पड़रिया पहुंच घटना की जांच की।
टीम में पार्टी सोनबरसा अंचल मंत्री गुरुदेव शर्मा, पार्टी जिला सचिव मंडल सदस्य रामचन्द्र महतो, किसान सभा जिला उपाध्यक्ष इंद्रदेव प्रसाद इंन्दू, जवाहर यादव, कमलेश्वरी शाह, पांचू पासवान, सुरेंद्र यादव जांच टीम में शामिल थे। मृतिका के परिजन एवं समाज के अन्य लोगों से भी सही जानकारी हासिल करने का प्रयास किया। जांच टीम पार्टी को अपना रिपोर्ट सौंप कर निर्णय लेकर आगे काम करेगी।
Tiny URL for this post: