पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: प्रखंड के टीकापट्टी गांव स्थित नर्मदेश्वर नाथ सेवा समिति द्वारा अयोध्या के श्रीराम मंदिर में भगवान श्रीराम के प्राण-प्रतिष्ठा में भाग लेने के लिए लोगों को आमंत्रण देने का कार्य लगातार जारी है। इसी के तहत नर्मदेश्वर नाथ समिति के अध्यक्ष मनीष कुमार तिवारी एवं विहिप बजरंगदल के नगर मंत्री प्रकाश कुमार के नेतृत्व में चल रहा शिष्ट मंडल लोगों को घर-घर न्योता बांटे जा रहे हैं। मौके पर नगर मंत्री प्रकाश कुमार ने बताया कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण आंदोलन में शामिल लोगों में से कोई छूटें नहीं, इसको लेकर उनके घर-घर पहूंचकर न्योता दे रहे हैं। उनका मकशद है कि हरकोई भगवान श्रीराम मंदिर के दर्शन करें तथा पुण्य का भागी बनें।
वेलोग लोगां को यह भी समझा रहे हैं कि वे 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा के दिन घर-घर सामुहिक रूप से अनुष्ठान एवं दीपोत्सव जरूर मनाएं। साथही मंदिरों की साफ-सफाई अभी से शुरू कर दें। इस अवसर पर इस सेवा समिति एवं विहिप के पंकज कुमार गुप्ता, लवकुश पोदार,, सोनु दिगंबर, सचिन कुमार, सिंटू पोदार, शिवम कुमार, हरिओम, राजेश कुमार, अरविंद साह, अर्जुन कुमार, आशीष कुमार, सचिन कुमार, पैक्स अध्यक्ष विनोद कुमार केशरी सहित दर्जनों कार्यकतर्ता इस अभियान में लगे हुए हैं।