पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: यह हमारा सौभाग्य है कि हम दुनिया की सबसे बडी पार्टी के कार्यकर्त्ता हैं तथा नरेंद्र मोदी जैसे महान व्यक्ति देश के प्रधानमंत्री हैं। उक्त बातें बिहार सरकार के पूर्व मंत्री तथा छातापुर के पूर्व विधायक नीरज सिंह बबलु ने बिरौली बाजार स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए कही। यहां आने से पहले वे सुपौली स्थान में मां भगवती के मंदिर में जाकर पूजा-पाठ कर मां का आशीर्वाद लिया। इसके बाद बिरौली स्थित पार्टी कार्यालय आकर कार्यक्रम का शुभारंभ पार्टी संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल-चित्र पर फूलमाला चढाकर श्रद्धांजलि दी। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संजय कुमार जायसवाल ने की तथा मंच संचालन टीकापट्टी मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार साह ने की। मौके पर पूर्व मंत्री ने कहा कि यह हमसबका सौभाग्य है कि हम दुनिया की सबसे बडी पार्टी के कार्यकर्त्ता हैं तथा नरेंद्र मोदी जैसे महान व्यक्ति देष के प्रधानमंत्री हैं। महज नौ वर्षो में मोदी सरकार ने ना सिर्फ देश का कायाकल्प कर दिया, बल्कि पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन किया है। चंद्रयान 3 का सफल परिक्षण से पूरी दूनिया में डंका बज रहा है।
![यह हम सबका सौभाग्य है कि हम दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के कार्यकर्त्ता हैं: पूर्व मंत्री नीरज सिंह बबलु It is the good fortune of all of us that we are workers of the world's largest party: Former minister Neeraj Singh Bablu.](http://angindianews.com/wp-content/uploads/2023/09/IMG-20230930-WA0042-1024x458.jpg)
आज भारत पूरी दुनिया में एक महाशक्ति के रूप में तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबकी पसंद के नेता हैं। उन्होंने कार्यकर्त्ताओं को केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि सभी गरीब लोगों को उज्ज्वला योजना से गैस देकर गरीबों का कल्याण किया। ठीक इसी तरह सभी गरीबां को स्मार्टकार्ड देकर पांच लाख तक के मुफत इलाज के लिए सुविधा दी। गरीबों को मुफत राशन की व्यवस्था की। 1 अक्तूबर को पूरे देश में यहां तक कि स्वयं प्रधानंमंत्री नरेंद्र मोदी अपने हाथों से सफाई कार्यक्रम चलाएंगे, इसलिए सभी लोगों को अपने-अपने क्षेत्र में इस कार्यक्रम का हिस्सा बनना है। इस तरह से उनके द्वारा अनेक कल्याणकारी योजनाओं को गिनाया। इनके अलावा पूर्णिया जिला लोकसभा प्रभारी सह बिहपुर विधायक ईं शैलेंद्र कुमार , लोकसभा संयोजक प्रो0 कमलकिशोर सिंह, जिला प्रभारी नवीन झा, जिला उपाध्यक्ष क्रांति देवी, रूपौली विधानसभा प्रभारी ज्ञानेंदु शेखर कुमार, जिला उपाध्यक्ष राजीव राय, लोकसभा विस्तारक राजकुमार शर्मा, जिला व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक हरेकृष्ण, ललन कुमार मंडल सहित सैकडो की संख्या में कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।
![यह हम सबका सौभाग्य है कि हम दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के कार्यकर्त्ता हैं: पूर्व मंत्री नीरज सिंह बबलु It is the good fortune of all of us that we are workers of the world's largest party: Former minister Neeraj Singh Bablu.](http://angindianews.com/wp-content/uploads/2023/09/20230930_170507-1024x576.jpg)
Tiny URL for this post: