सहरसा, अजय कुमार: जिले के ग्राम पंचायत आरापट्टी के निवर्तमान मुखिया एवं सांस्कृतिक तथा समाजिक संस्था ‘देवता निभा राजनारायण फाउंडेशन के फाउंडर सदस्य शांतिलक्ष्मी चौधरी को जदयू बिहार प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की महासचिव मनोनीत किया है। महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्वेता विश्वास द्वारा पत्र जारी कर दिया गया है। जिसमें जदयू महिला प्रकोष्ठ के सम्पूर्ण प्रदेश से कुल 33 उपाध्यक्ष, 38 महासचिव, 31 सचिव एवं 11 कार्यकारिणी सदस्यों का मनोनयन किया गया है। सहरसा से श्रीमती चौधरी के अलावे स्मिता सिन्हा को उपाध्यक्ष, नीशा पांडेय व अनुजा मिश्रा को महासचिव, प्राची रंजन एवं रेणु झा को भी सचिव मनोनीत किया गया है।शांतिलक्ष्मी चौधरी इससे पहले प्रदेश महिला प्रकोष्ठ के सचिव पद पर थी।
इनके महासचिव मनोनयन पर जदयू से सांसद मधेपुरा दिनेश चंद्र यादव, सांसद प्रतिनिधि अंजूम हुसैन, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग मंत्री रत्नेश सादा, विधायक महिषी गुंजेश्वर साह, जदयू जिलाध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया, महिला जिला अध्यक्ष सीमा कुमारी, जदयू नेता अनंदी मेहता, राजकुमार साह, नंद किशोर झा, अक्षय झा, प्रभात रंजन, देवेन्द्र कुमार देव, केशव चौधरी, विनय कुमार झा, मोहिउद्दीन राइन, मुखिया प्रतिनीधि बड़गांव वौआ खां, प्रह्लाद गुप्ता,राजेश रंजन आदि ने बधाई दी है।
![जदयू बिहार प्रदेश महिला प्रकोष्ठ ने सहरसा की स्मिता सिन्हा को उपाध्यक्ष, शांतिलक्ष्मी चौधरी को महासचिव मनोनीत किया JDU Bihar Pradesh Mahila Cell nominated Smita Sinha of Saharsa as Vice President, Shantilakshmi Chaudhary as General Secretary](http://angindianews.com/wp-content/uploads/2023/07/IMG-20230726-WA0009.jpg)
Tiny URL for this post: