कटिहार, अभय कुमार सिंह: फलका प्रखंड के शब्दा पंचायत में जदयू कार्यकर्त्ताओं ने पार्टी के संदेश को घर-घर पहूंचाने को लेकर बैठक का आयोजन किया। इसका आयोजन प्रखंड अध्यक्ष गुलाबचंद मंडल के आवास पर किया गया। इसकी अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष गुलाबचंद मंडल ने किया। मौके पर प्रखंड पर्यवेक्षक सह जिलामंत्री रामानंद मंडल एवं प्रखंड महासचिव विशेश्वर मंडल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। मौके पर मुख्य अतिथि द्वय ने सभी कार्यकतर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि सुशासन की सरकार ने पूरी दुनिया में अपना डंका बजा चूकी है तथा इसका मॉडल अन्य राज्य की सरकारें भी अपनाने लगी हैं। इसे और मजबूती प्रदान करने के लिए सभी कार्यकर्त्ताओं को आगे आना होगा तथा सुशासन बाबू नीतीश कुमार के संदेश को घर-घर पहूंचाना होगा।
उन्होंने बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों एवं धर्मों के लोगों के लिए हमेशा ही काम किया है। उनके संदेश को घर-घर पहूंचाना है। सरकार द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहूंचाना उनसबकी जिम्मेदारी है। गरीबों को इन योजनाओं का सीधा लाभ पहूंचे, इसकी भी जवाबदेही उन्हीं सभी कार्यकर्त्ताओं पर है। मौके पर प्रखंड कॉर्डिनेटर शानू पटेल, जिलाउपाध्यक्ष नंदशरण चौधरी, प्रखंड अध्यक्ष विवेकानंद पटेल, प्रखंड उपाध्यक्ष शमशेर आलम, प्रखंड उपाध्यक्ष प्रवेश पटेल, प्रखंड महासचिव ओमप्रकाश मंडल सहित अन्य कार्यकर्त्ताओं ने बैठक को संबोधित किया तथा पार्टी की मजबूती पर बल दिया। इस अवसर पर दर्जनों कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।
Tiny URL for this post: