सहरसा, अजय कुमार: जनता दल यू के द्वारा रविवार को नगर के वीर कुंवर सिंह चौक से शंकर चौक तक बिहार में जातीय गणना कराए जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया ने कहा कि देश में आजादी के बाद बिहार पहला राज्य है। जहां जातियों की गणना कराई गई।इस ऐतिहासिक कार्य की सराहना चहुओर हो रही है। अब इस कार्य से विकाश के रोशनी से वंचित वर्ग के लिए कार्य योजना बनाने में सहूलियत होगी। ताकि राज्य के हर नागरिक तक न्याय के साथ विकाश की कल्पना किया जा सके। वरिष्ठ नेता आनंदी मेहता ने कहा नीतीश कुमार ने राज्य के मुख्यमंत्री रहते कई ऐतिहासिक कार्य जैसे एक साथ सामूहिक रूप से एक लाख बीस हजार शिक्षकों की बहाली कर इतिहास रचने जैसा कृत किए हैं। जातीय गणना भी उनका साहसिक एवं ऐतिहासिक कदम है। इसलिए पार्टी की ओर से नीतीश कुमार का अभिनंदन है।
रेणु सिन्हा ने कही न्याय नीतीश कुमार के रगों में है इसलिए सभी के लिए ईमानदारी से कार्य करते हैं। आज बिहारी कहलाना शर्म की बात नहीं बल्कि गर्व की बात हो गई है। इस अवसर पर देवेंद्र देव, रंजित कुमार बबलू, डॉक्टर सुशील कुमार यादव, दिनेश पासवान, गणेश गौरव, जवाहर यादव, राज कुमार सिंह मोहिउद्दीन राईन, सीमा गुप्ता, स्मिता सिन्हा, अनुजा मिश्रा, रंजना गुप्ता, निशा पांडे, दिलीप साह, रणबीर यादव युवा अध्यक्ष विनय यादव, संजीत कुमार, गणेश शर्मा, साजन शर्मा, अमरदीप शर्मा, मुकेश शर्मा, डॉक्टर लुटफुल्लाह, प्रहलाद रमन, सोहन झा अक्षय झा, अर्जुन ठाकुर, उपेंद्र दास, सुजीत कुमार सिंह, बिपिन सम्राट, विपिन यादव, प्रमोद सादा, गोविंद सादा, प्रमानंद सादा, कमलनारायण गुप्ता, कुंदन कुमार लालबहादुर शाह, कृष्ण मोहन सिन्हा, अवनीश कुमार, बिट्टू राय, पवन कुमार सहित अन्य मौजूद थें।
Tiny URL for this post: