पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: प्रखंड के भिखना गांव में गाजे-बाजे के साथ 5100 महिलाओं द्वारा निकाले गए कलश यात्रा के साथ ही श्री-श्री 1008 महाविष्णुयज्ञ का शुभारंभ हो गया है। इस दौरान सुरक्षा को लेकर पुलिस एवं स्वयंसेवी काफी संख्या में लगे हुए हैं। यज्ञ का शुभारंभ यज्ञ स्थल से महिलाओं द्वारा कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। आगे-आगे मलिएं कलश लेकर जा रही थी तथा पीछे-पीछे हजारो की संख्या में संत एवं श्रद्धालुओं की भीड चल रही थी। सभी महिलाएं यज्ञ स्थल से मुनीबाबा स्थान के रास्ते फरसन कुटी स्थित कारी कोसी नदी के किनारे पहूंची तथा वहां से कलश में जलभरकर बजरंगबली मंदिर होते हुए बहदूरा गांव के शिवमंदिर की परिक्रमा करते हुए, पुनः यज्ञ स्थल पर वापस पहूंचीं। यज्ञस्थल पर मौजूद विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सभी कलश को स्थापित करवाया। ऐसी कलश यात्रा में इतनी श्रद्धालु महिलाओं की भीड किसी भी यज्ञ में कभी नहीं देखी गई थी। एकबार ऐसा लगा कि साक्षात भगवान की नगर मे प्रवेश कर गए हों।
हरओर पीत वस्त्रों में लिपटी महिलाएं एवं श्रद्धालुओं को देख लोग गद-गद तथा आत्मविभोर हो गए। मौके पर यज्ञ कार्यकारिणी के सदस्य आजाद कुमार सिंह ने कहा कि आज से नौ दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ हो गया है। यह 19 फरवरी तक चलेगा। यज्ञ में संत इंद्रदेव सरस्वती स्वामीजी महाराज के प्रतिदिन प्रवचन होंगे। जिसमें भगवान श्रीकृष्ण के रासलीला सहित भगवान विष्णु के स्वरूपों का वर्णन होगा। रात्रि में प्रतिदिन रामलीला का भी मंचन यहां विभिन्न जगहों से आए रामलीला मंडली के कलाकारों द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व जिप अध्यक्ष सुनीता देवी, आलमनगर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व लोजपा प्रत्याशी चंदन सिंह, शिक्षाविद जागेश्वर प्रसाद सिंह, आजाद सिंह, कुणाल कुमार चंद, अशोक सिंह, सिंटू सिंह, गब्बरसिंह, अभिशेक मंडल, राजकुमार गुप्ता, मंटून सिंह, बबलु झा, मंचू सिंह किनवार, दिलखुश भदौरिया, विनीत भदौरिया सहित अनेक लोग उपस्थित थे। जबकि सुरक्षा व्यवस्था संभालने को लेकर अकबरपुर ओपी अध्यक्ष सूरज कुमार अपने दलबल के साथ उपस्थित थे।