सहरसा, अजय कुमार: नगर पालिका आम निर्वाचन तथा नगर पंचायत उप निर्वाचन के अवसर पर गुरुवार को प्रेक्षागृह में जिला अधिकारी वैभव चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा द्वारा दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियो को संयुक्त रूप से ब्रीफिंग की गई। नगर निगम के मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद एवं वार्ड पार्षद तथा नगर पंचायत बनगांव के वार्ड नंबर 3 के वार्ड पार्षद के निर्वाचन हेतु शुक्रवार को सुबह 7:00 बजे से अपराहन 5:00 बजे तक एटीएम के माध्यम से ईवीएम के माध्यम से निर्वाचन कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में 46 वार्ड के लिए 194 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वही बनगांव चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 3 में 2 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि नगर निगम अंतर्गत दो आदर्श मतदान केंद्र मनोहर उच्च विद्यालय पूर्वी भाग एवं मनोहर उच्च विद्यालय सहरसा पश्चिम भाग आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वही जिला परिषद कार्यालय उत्तरी भाग एवं पश्चिमी भाग में दो पिंक मतदान केंद्र बनाए गए हैं।जहां आदर्श मतदान केंद्र में दृष्टिहीन,अशक्त, वृद्ध मतदाताओं एवं गर्भवती व स्तनपान कराने वाली माताओं को प्राथमिकता के आधार पर मतदान कराने की व्यवस्था तथा कतारबद्ध मतदाताओं को बैठने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। आदर्श मतदान केंद्र पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी।वही पिंक मतदान केंद्रों पर पूर्णत:महिला मतदान पदाधिकारी एवं महिला सुरक्षाकर्मी प्रतिनियुक्ति रहेगी। आरक्षी अधीक्षक श्री वर्मा ने प्रेक्षागृह में उपस्थित पदाधिकारी को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा कहा गया कि आप सभी टीम के रूप में पंचायत उपचुनाव को पारदर्शी ढंग से बिना किसी भी प्रकार के गडबड के सफलता पूर्वक संपन्न करा चुके हैं।उसी प्रकार नगर निगम एवं नगर पंचायत चुनाव रैली टीम की तरह कार्य करते हुए चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराएंगे। इस बार चुनाव में अधिक संख्या में जोनल एवं सुपर जोनल पदाधिकारियों को तैनात किया गया है। ताकि चुनाव शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जा सके।
आयोग के गाइडलाइन के अनुसार प्रयाप्त संख्या में सुरक्षा बल लगाया गया है।अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बताया गया कि प्रत्येक बूथ पर एक महिला पुलिसकर्मी रहेगी। वही रिजर्व फोर्स जिला नियंत्रण कक्ष में उपलब्ध रहेंगे एवं थाना पर भी रिजर्व फोर्स उपलब्ध रहेंगे।वही चार क्यू आर टी टीम का भी गठन किया गया है। जो मोटरसाइकिल से लगातार भ्रमणशील रहेंगे। प्रत्येक पांच 5 मिनट पर फीडबैक मिलता रहेगा। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि किसी भी व्यवधान को शक्ति के साथ निपटा जाएगा।उन्होंने कहा कि कोई भी समस्या हो तो तुरंत जिला नियंत्रण कक्ष जिसका नंबर 06478 2217125 जिला नियंत्रण कक्ष के संचालन हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों को की प्रति की गई है। जिला नियंत्रण कक्ष के संचालन हेतु पालीवार अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नियुक्ति की गई। जिला नियंत्रण कक्ष के संपूर्ण में अरविंद कुमार जी उप निर्वाचन पदाधिकारी सहरसा रहेंगे।वही अनुमंडल स्तर पर नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 064 78 -22 2290 रहेगा। नगर निगम एवं नगर पंचायत बनगांव के नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 064 78 2271 25 है।वही संबोधन में स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि जब तक पोल ईवीएम स्ट्रांग रूम में जमा नहीं हो जाता है। तब तक सभी लोग अलर्ट मोड में रहेंगे और अपने कर्तव्य को का पूर्णता निर्वहन करेंगे। इस अवसर पर डीडीसी संजय कुमार निराला,सदर एसडीओ प्रदीप कुमार झा,सदर एसडीपीओ संतोष कुमार सहित पीसीसीपी, सेक्टर ,जोनल, सुपर जोनल सहित पुलिस अधिकारी एवं दंडाधिकारी मौजूद थे।
![चुनाव के मद्द नज़र: जिला अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई ब्रीफिंग Keeping an eye on the elections: Briefing by the District Magistrate and the Superintendent of Police](http://angindianews.com/wp-content/uploads/2023/06/IMG-20230608-WA0012-1024x576.jpg)
Tiny URL for this post: