पूर्णिया: बिहार विधानसभा के प्रतिपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा आज जन संवाद यात्रा के दौरान पूर्णिया पहुंचे। जहां पूर्णिया सदर विधायक कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनी। इससे पहले श्री सिन्हा भाजपा कार्यकर्ता सह व्यवसाई की निर्मम हत्या किए जाने के बाद वे उनके घर भी पहुंचे। पत्रकारों से बात करते हुए विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि पूरे सीमांचल में कुछ अपराधिक प्रवृत्ति के लोग लोगों की जिंदगी तबाह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक खास समुदाय के लोगों के द्वारा पूरी साजिश रची जा रही है। जिसकी उच्चस्तरीय सीबीआई से जांच होनी चाहिए।
श्री सिन्हा ने पूर्णिया, अररिया, कटिहार और किशनगंज के जिलों में रोज हो रही हत्या बलात्कार की घटनाओं का जिक्र किया। साथ ही उन्होंने बेगूसराय में निर्वस्त्र घुमाई जाने का मामला भी उठाया।उन्होंने कहा कि अपराधियों द्वारा इस कदर परेशान किया जा रहा है यहां के लोग पलायन करने पर मजबूर हैं। लेकिन बिहार की सरकार को इन सब चीजों से कुछ लेना देना नहीं है ।
Tiny URL for this post: