पूर्णिया: लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) के जिला महासचिव सह पार्टी प्रवक्ता विवेक कुमार लाठ ने सयुक्त रूप से कहा हैं कि आज का दिन बिहार में न केवल एनडीए के विश्वास मत की जीत का ही दिन न था बल्कि पूरे बिहार की जनता के विश्वास की जीत का ऐतेहासिक दिन हैं। आज जिसप्रकार से हमारे सभी साथियों ने चट्टानी एकता दिखाते हुए विरोधियों के सारे प्रपंच-छल को धूल चटाते हुए इन्हें शर्मनाक हार दी हैं। वो सारे देश के लिये नाजिर बनी हैं। हम तो पूर्व से ही आश्वत थे कि हम पूर्ण बहुमत में हैं और बिहार की जनता ने जो हमें आशिर्वाद दिया था। उस बलबूते एक मजबूत सरकार राज्य में बिना किसी परेशानी के चलेगी। किंतु पूरे राज्य में उनलोगों के द्वारा ‘खेला होगा’ की बात कहकर भय एवं आरजकता ओर अस्थिरता का माहौल बनाने की कोसिस की गयी। जिसकी जितनी भी निंदा की जाए कम हैं।
जिस प्रकार से विधायकों को बंधक बनाकर रखा गया वो लोकतंत्र को शर्मशार करने वाला था। लोकजनशक्ति पार्टी(रा.) एनडीए गठबंधन का साथी होने के नाते प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सबों को बधाई देती हैं ओर बिहार में ‘हमारे बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट’ के सूत्र पर सरकार को अमल करने की आशा करती हैं। हम राज्य की उन्नति , विकास व समृद्धि के लिये प्रयत्नरत हैं और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ हम बिहार में कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे। आज के फ्लोर टेस्ट के बाद सारे अटकलों पर विराम लग गया हैं और भय, की राजनीति करने वालों को करारा तमाचा लगा हैं। प्रसन्नता व्यक्त करने वालों में ज़िलाध्यक्ष सौरभ झा, विवेक कुमार लाठ(सोनू), ज़िला सचिव आसिष ठाकुर, सर्वेश साह, राजीव मंडल, सहित लोजपा (रा) के कार्यकता शामिल थे।
Tiny URL for this post: