पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: प्रखंड के मध्यविद्यालय, मतेली की छात्रा आंचल सोमवार को प्रमंडलीय स्तर पर आयोजित तरंग प्रतियोगिता के लंबी कूद में तीसरा स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता तरंग प्रतियोगिता के लिए चयनित की गई हैं। इससे पूरे क्षेत्र में खुशियां व्यापत हो गई है तथा शुभचिंतक उसे बधाईयां दे रहे हैं। इस संबंध में शिक्षक पंकज कुमार ने बताया कि मतेली गांव की पांचवीं कक्षा की छात्रा आंचल कुमारी पिता अषोक मंडल, दादा सोमारी मंडल पूर्व में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया था तथा वह प्रमंडल स्तर के लिए चयनित हुई थी। उसी के आधार पर प्रमंडलीय स्तर पर हुई लंबी कूद प्रतियोगिता में उसने तीसरा स्थान प्राप्त किया तथा राज्य स्तर के तरंग प्रतियोगिता के लिए चयनित हो गई हैं। इससे यहां के शिक्षकों में काफी खुशियां व्याप्त है। वह तीन भाई-बहनों में बडी है। वह हमेशा ही खेलकूद में विद्यालय में अव्वल आती रही है।
मौके पर प्रधानाध्यापिका रेखा कुमारी, शिक्षक विवेक कुमार बिटू, पंकज कुमार, बबीता कुमारी, संजय राम, पंकज रजक एवं अखिलेश सिंह सहित वार्ड सदस्य अनिल मंडल ने आंचल को बधाई देते हुए कहा कि गरीबी के बीच जी रही आंचल ने यह साबित कर दिखाया है कि अगर हिम्मत एवं लगन हो तो आसमान में भी सूराख किया जा सकता है। आंचल ने वह कर दिखाया है, इसके लिए उसे जितनी बधाईयां दी जाएग कम होगा। यही उनके लिए सबसे बडा पुरस्कार है, जो इस छात्रा में प्रमंडल स्तर पर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इधर सफल प्रतियोगी आंचल ने बताया कि यह उनके शिक्षकों के हौसला देने, माता-पिता सहित स्वजनों के हिम्मत बढाने का प्रतिफल है। वह प्रयास कर रही है कि राज्य स्तर पर भी वह अपना दम दिखाए तथा क्षेत्र का नाम रोशन करे। मां झूना देवी ने बताया कि उसके तीनों बच्चे अभिषेक, आंचल एवं प्रिंस उसी विद्यालय में पढते हैं। आंचल बचपन से ही काफी खूलकूद में आगे रहा करती थी, आज उसकी का प्रतिफल है कि वह राज्य स्तर के लिए चूनी गई है।