पूर्णिया: विधायक जनसंपर्क कार्यालय गुलाबबाग में पूर्णिया विधानसभा कोर कमिटी तथा प्रमुख कार्यकर्ताओं की एक बैठक संपन्न हुई। जिसमें लोकसभा प्रवास योजना अंतर्गत करणीय कार्य की चर्चा विस्तार से की गयी। जिला प्रभारी नवीन झा ने बूथों पर पन्ना प्रमुख गठन करने का कार्य शीघ्र पूरा करने के साथ साथ बूथ समिति का सत्यापन शीघ्र करने को कार्यकर्ताओं से कहा। बैठक में मंडल अध्यक्षों ने मंडल कार्यसमिति मोर्चा एवं प्रकोष्ठ समिति सहित चलाये गए महा जनसंपर्क अभियान का वृत्त प्रस्तुत किया। सदर विधायक विजय खेमका ने कहा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सर्वस्पर्शी व समावेशी विकास तथा गरीब कल्याण हेतु प्रतिबद्ध है। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 38 दल के गठबंधन के लिए देश सर्वप्रथम है।
देश की जनता की सेवा सबसे पहले है। आज विश्व के तमाम देश भारत को मान सम्मान दे रहे है। दूरगामी समझोता कर रहे है। देश की जनता का विश्वास प्रधानमंत्री मोदी जी एवं NDA पर है। लोकसभा प्रभाव योजना अंतर्गत पूर्णिया सहित प्रदेश की अन्य लोकसभा सीटों पर संगठन का विस्तार हुआ है। विधायक ने कहा आगामी लोकसभा में पूर्णिया सहित बिहार की सभी सीटों पर एनडीए की जीत सुनिश्चित है। देश में NDA की चार सौ के पार सीटों पर जीत होगी तथा मोदी जी देश के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। बैठक में भाजपा नेता अनिल ठाकुर, विजय मांझी, चन्दन पासवान, राजेश रंजन, संजय मोहन प्रभाकर, अर्चना साह, बिरेन्द्र सिंह, मनीष भारती, पवन सहनी, राजेश चौरसिया, अजित सिन्हा, मनोज साह सहित मंडल महामंत्री उपस्थित थे।
Tiny URL for this post: