पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: जाप के संरक्षक सह पूर्व सांसद पप्पू यादव के पंचायत दौरे को लेकर पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्त्ताओं ने बैठक का आयोजन किया। इस बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष जेपी साह ने किया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष जेपी साह ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो सह पूर्व सांसद पप्पू यादव प्रखंड के सभी पंचायतों का दौरा करनेवाले हैं। इसकी सफलता के लिए सभी बूथ कमिटी के कार्यकतर्ताओं को अभी से तैयारी कर देनी है। वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर आम जनता को यह बताएं कि पार्टी एवं पूर्व सांसद के आदर्श क्या हैं, विचार क्या हैं। पूर्व सांसद हमेशा ही गरीबों, बेसहारों की आवाज बनकर उभरे हैं, हमेशा ही उनके हितैशी बनकर उभरे हैं।
इसलिए यह संदेश हर लोगों के पास जाना चाहिए। इस अवसर पर प्रखंड जाप छात्र अध्यक्ष अश्विनी कुमार, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सूरजभान जायसवाल, दलित प्रकोष्ठ अध्यक्ष आनंद कुमार ऋषि देव, पूर्व मुखिया अंबिका पासवान, मुखिया संघ अध्यक्ष पंकज यादव, पूर्व मुखिया मो आशिफ, प्रदेश महासचिव प्रेमकिशोर सिंह यादव, छोटू यादव, महासचिव प्रवेश सिंह तोमर, नगर परिषद अध्यक्ष विजय साहनी सहित सैकडो की संख्या में कार्यकर्त्ता उपस्थित थे। इस दौरान दर्जनों लोग पार्टी में शामिल हुए।
Tiny URL for this post: