सहरसा, अजय कुमार: सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर राजकीय कन्या उच्च विद्यालय नलकूप मैदान पूरब बाजार यज्ञ स्थल से रविवार को श्री नारायण सेवा संस्थान के सदस्यों ने झंडा दिखा कर प्रचार रथ रवाना किया। मौके पर उपस्थिति संस्थान के प्रचार प्रसार प्रमुख प्रशांत कुमार राजू ने कहा कि 7 अप्रैल से प्रारंभ श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर आज कार्यकर्ताओ ने प्रचार रथ रवाना किया। उन्होंने कहा की 7अप्रैल को सुबह 6 बजे कथा स्थल से मंगल कलश यात्रा निकलेगा। जिसको लेकर प्रचार रथ निकाला गया।प्रचार प्रसार अभियान को लेकर कई टीम बना हुआ है।जो सहरसा के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर प्रचार कर रहे है और लोगों को भागवत कथा एवं मंगल कलश यात्रा के बारे में बता रहे है और लोगों से ज्ञान यज्ञ में सम्मलित होने का आग्रह कर रहे है। उन्होंने कहा की श्रीमद भागवत कथा को लेकर लोगों का बहुत अच्छा समर्थन मिल रहा है।आयोजन को भव्य बनाने के लिए और भी कई प्रकार का अभियान चलाया जाएगा।मंगल कलश यात्रा के लिए यज्ञ स्थल पर बने कार्यालय में रजिस्ट्रेशन हो रहा है।
उन्होंने कहा की जो श्रद्धालु कलश यात्रा में शामिल होना चाहेंगे वो कार्यालय में सम्पर्क कर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है।कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने बताया कि श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 7 अप्रैल से 14 अप्रैल तक चलेगा। ज्ञान यज्ञ में भगवान लक्ष्मी, विष्णु , राधा कृष्ण, सीता राम लक्ष्मण, बजरंगबली, महादेव एवं पार्वती मईया एवं अन्य देवी देवताओं का प्रतिमा बन रहा है।ज्ञान यज्ञ में कई यजमान बनेंगे।इस प्रकार के आयोजन से समाज में नकारात्मक भावनाओं का दमन होता है एवं लोगो के बीच समरसता का भाव उत्पन्न होता है।ज्ञान यज्ञ में कथा व्यास के रूप में श्रीधाम वृन्दावन से देश के प्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य श्री रामानयन जी महाराज का सानिध्य हम सबो को 7 दिनों तक मिलेगा एवं पूजन कार्य आचार्य डॉ नवनीत कुमार के सानिध्य में होगा।मौके पर मुख्य रूप से संस्थान के सागर कुमार नन्हें ,विनीत कुमार, मोनू महाकाल, ऋषभ झा,गुलसन सिन्हा,अंकित सिंह,अभिषेक कुमार, समीर कुमार मिठू,राज सिंह चम्पू,गौरव मास्टर,लकी यादव,ऋषव, सुल्लू,शिवा, रवि सहित अन्य मौजूद थे।