किया विधि-विधान से अंतिम संस्कार
पूर्णिया: कोई जब परिवार का पुराना और समर्पित सदस्य बन जाता है और वह बिछड़ जाता है, तो वह किसी भी स्तर के किसी भी समाज के लोग हो उन्हें तकलीफ अवश्य होती है। वह बिछड़ने वाला मनुष्य या कोई परिवार का जानवर ही क्यों ना हो। पूर्व मंत्री तथा रुपौली की विधायक बीमा भारती का एक पारिवारिक कुत्ता कृष्णा का देहांत हो गया और उसको सारे रस्मो-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार प्रदान किया गया। उसके बाद बीमा भारती ने फेसबुक पर एक अपना पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने अपनी भावनाओं को लिखा।
बीमा भारती के वफादार कुत्ते की मौत पर ये पोस्ट उन्होंने लिखा है। बीमा भारती ने अपने पोस्ट में लिखा है कि- ?आज हमारे घर के लाडले कृष्णा (हमारा पालतू कुत्ता) हम सभी को छोड़कर परलोक सुधार गये। 2004 में हमारे पति अवधेश मंडल ने ही उसको लाया था और देखते ही देखते हम सभी का वफादार बन गया था। वफादारी इतनी की जब हमारे पति के ऊपर ब्लॉक परिसर में वाद विवाद हुआ था, तो उस दौरान दूसरे पक्षों के द्वारा हमारे कृष्णा को भी FIR में नामजद किया गया था। आज नम आँखें और हिन्दू रीति रिवाज के तहत कृष्णा को अंतिम विदाई दी गई। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। ॐ शांति
![परिवारिक सदस्य सामान कुत्ते कृष्णा की मौत पर विधायक बीमा भारती तथा उसके पति की आंखों से छलके आंसू MLA Bima Bharti and her husband shed tears on the death of family member and dog Krishna](http://angindianews.com/wp-content/uploads/2023/05/IMG-20230511-WA0002.jpg)
इस पोस्ट पर उनके समर्थक भी श्रद्धांजली अर्पित कर रहे हैं
कुत्ते की मौत पर रस्मों रिवाज़ के साथ अंतिम विदाई दी गयी। इस दौरान कई तरह के फुल और अगरबत्ती जलाए गए। कृष्णा को नए वस्त्र से ढका गया। साथ ही उसकी अर्थी बनाई गई। बीमा भारती तथा उनके पति अवधेश मंडल की आंखों से आंसू छलक रहे थे। तस्वीरो में झलक रहा है की पति अवधेश मंडल रोते हुए अर्थी को कंधा दे रहे हैं।
![परिवारिक सदस्य सामान कुत्ते कृष्णा की मौत पर विधायक बीमा भारती तथा उसके पति की आंखों से छलके आंसू MLA Bima Bharti and her husband shed tears on the death of family member and dog Krishna](http://angindianews.com/wp-content/uploads/2023/05/IMG-20230511-WA0000.jpg)
Tiny URL for this post: