पूर्णिया: पूर्णिया शहर के मधुबनी संतमत सत्संग आश्रम में लगभग पंद्रह लाख की राशि से विधायक निधि से निर्माण होने वाले चाहर दिवारी एवं गेट का शिलान्यास विधायक विजय खेमका ने स्वामी अभितानंद जी महाराज, स्वामी शैलेन्द्र बाबा एवं आश्रम समिति के साथ संयुक्त रूप से किया। आश्रम में आयोजित दो दिवसीय संतमत सत्संग में सद्गुरु महर्षि मेही परमहंस जी महाराज को नमन कर संतो का आशीर्वाद लिया तथा प्रवचन का लाभ उठाया। इस अवसर विधायक ने कहा संत महात्मा हमें सच्चाई और अच्छाई पर चलने का मार्ग बताते है। हम सबों का जीवन कैसे उत्तम हो उसका उपदेश देते है। गुरु प्रेरणा से अपनी आत्मा में परमात्मा के दर्शन का अवसर मिलता है।
मनुष्य जीवन में हमें अपने दैनिक कार्यों से समय निकाल कर ज्ञानोपदेश के मुताबिक अध्यात्म पथ पर जरुर चलना चाहिए। संत सनातन भगवान् श्री राम की कृपा से भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। श्री खेमका ने ज्ञान यज्ञ में पधारे सभी धर्म प्रेमियों को नए साल की मंगल शुभकामना दिया तथा पूर्णिया की सदैव सेवा करते रहने का संकल्प लिया। शिलान्यास कार्यक्रम में नगर भाजपा नेता अजित सिन्हा, अभिजित तिवारी, किशोर केशरी, किशोर साह, गजेन्द्र साह, आशीष कुमार, सुधाकर सिंह, उत्तम सिंह, सुजीत सिन्हा, कौशल्या देवी सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे।
Tiny URL for this post: