सहरसा, अजय कुमार: जिले के सलखुआ प्रखंड के कोपरिया पंचायत के हथरा गांव में बुधवार दोपहर भीषण अग्निकांड में 50 परिवार के 70 से अधिक घर जलकर राख हो गए। लाखों की सम्पत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। अग्निकांड की सूचना पर कई फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच आग पर काबू पाया। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर अचानक एक घर से निकली चिंगारी से देखते देखते हथरा गांव को अपने आगोश में लेना शुरू कर दिया। दोपहर में भीषण धूप के बीच लगी आग पर काबू पाने कि हर संभव कोशिश बेकार साबित हुई। इसके सिमरी बख़्तियारपुर एवं जिला से फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच बमुश्किल से आग पर काबू पाया। अग्निशमन के डीएसपी स्वयं हथरा गांव पहुंच आग बुझाने में लगे कर्मियों का हौसला बढाते नज़र आये। करीब तीन घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
सूचना पर सीओ श्याम किशोर यादव घटनास्थल पहुंच घटना का जायजा लिया। सीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया 70 घर जलने का अनुमान लगाया जा रहा है। राहत व बचाव कार्य चल रहा है। पीड़ित परिवार की सूची बनाई जा रही है। सरकार द्वारा दिए जाने वाले राहत सामग्री दी जा रही है। तत्काल पॉलीथिन सीट दिया गया है। ज्ञात हो कि दो दिन पहले भी इसी हथरा गांव में अग्नीकांड से 11 परिवार के आशियाने जल गये थे। जिप अध्यक्ष प्रतिनिधि की ओर से राहत कीट वितरित किया गया था। साथ ही सरकार की ओर से राहत भी प्रदान किया गया। यहां बतातें चले कि हथरा गांव वर्तमान जिला परिषद अध्यक्ष किरण देवी का गृह क्षेत्र है।
![भीषण अग्निकांड में 70 से अधिक घर जलकर राख, लाखों की सम्पत्ति का नुकसान More than 70 houses burnt to ashes in a fierce fire, loss of property worth lakhs](http://angindianews.com/wp-content/uploads/2023/06/IMG-20230607-WA0014-1024x576.jpg)
Tiny URL for this post: